Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kasganj News : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पांच घायल

    Updated: Sun, 24 Aug 2025 09:48 PM (IST)

    कासगंज के नगला चीटा गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें पांच लोग घायल हुए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं मामूरगंज में एक किशोरी छत से उतरते समय करंट लगने से झुलस गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hero Image
    जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पांच घायल। जागरण

    संवाद सहयोगी, कासगंज । सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चीटा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनाें पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। सभी जिला उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब हुई घटना

    मारपीट की घटना रविवार की दोपहर की है। नगला चीटा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते दोनाें पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से राजकुमार, राजेश पुत्रगण चरन सिंह, सर्वेश देवी पत्नी चरनसिंह, कीर्ति पुत्री चरनसिंह घायल हो गई।

    वहीं, दूसरे पक्ष से मोहन लाल पुत्र मानसिंह घायल हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पक्ष से घायलों को उपचार के लिए अशोक नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां सभी का उपचार जारी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिल गई है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

    करंट की चपेट में आने से किशोरी झुलसी

    सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मामूरगंज में छत से नीचे उतर रही किशोरी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। घटना रविवार की दोपहर एक बजे की है। गांव निवासी पूजा कुमारी पुत्री प्रवेंद्र कुमार घर की छत से नीचे उतर कर आ रही थी। सीढ़ियां वर्षा होने की वजह से गीली थीं, तभी किसी तरह करंट सीढ़ियों पर आ गया और किशोरी झुलस गई। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार जारी है।