विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police Encounter: कासगंज में हत्या के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दोनों के टांग में लगी गोली

Published: Thu, 04 Sep 2025 11:58 AM (IST)

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में मुस्लिम युवकों ने एक हिंदू ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

जागरण संवाददाता, कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नबावगंज नगरिया में बुधवार शाम रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद के दौरान मुस्लिम युवकों ने एक हिंदू युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

घटना की गंभीरता को देखते एसपी अंकिता शर्मा ने तुरंत विशेष टीम गठित की। गुरुवार को पटियाली से उस्मानपुर जाने वाले रास्ते पर बूढ़ी गंगा पुलिया के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपित असलम और शमशुल उर्फ शुल्ला पुत्रगण कबीर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी टांग में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर हत्या की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह गंजडुंडवारा-बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।