Kasganj News: कासगंज जिला यूपी में फिर नंबर वन, ई-डिस्ट्रिक्ट प्रमाण पत्र निस्तारण में किया टॉप
कासगंज जिले ने जून में 98.55% ई-डिस्ट्रिक्ट ऑनलाइन प्रमाणपत्रों का निस्तारण कर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले को 14013 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 13810 का निस्तारण हुआ। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इस उपलब्धि को टीमवर्क और पारदर्शिता का परिणाम बताया। ई-डिस्ट्रिक्ट योजना से जनता को ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त होते हैं जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

जागरण संवाददाता, कासगंज। जिला ने एक बार फिर जून में 98.55 प्रतिशत ई-डिस्ट्रिक्ट ऑनलाइन प्रमाणपत्र का निस्तारण कर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पाया है। जिले में जून में 14,013 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें से 13,810 आवेदनों का सफल निस्तारण किया गया। पिछले कई महीनों से जिला प्रदेश में लगातार बढ़त बनाए हुए है।
ई-डिस्ट्रिक्ट शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र आनलाइन उपलब्ध कराए जाते हैं। जनता के कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और आनलाइन प्रमाण पत्रों को समयबद्ध तरीके से जारी करने के लिए शासन स्तर पर सतत निगरानी व समीक्षा की जाती है।
जून में 98.55 प्रतिशत ऑनलाइन प्रमाण पत्र का निस्तारण कर प्रदेश में आया प्रथम
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कासगंज, अंसुल माहेश्वरी ने बताया कि शासन द्वारा सीएम डैशबोर्ड और कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के माध्यम से भी ई-डिस्ट्रिक्ट की समीक्षा की जाती है। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग भी इस योजना की नियमित समीक्षा करता है।
अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि यह लगातार है जब कासगंज जिले ने राज्य स्तर पर ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त निस्तारण में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
शासन सीएम डैशबोर्ड और कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग से करता है समीक्षा
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने मिली उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम टीमवर्क, पारदर्शिता और तकनीक के सशक्त उपयोग का प्रमाण है। कासगंज प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ प्रमाणपत्र जारी करना नहीं, बल्कि आमजन की सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।