Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर पालिका ने अधूरी छोड़ दी सड़क की इंटरलाकिग

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 11 Aug 2021 05:31 AM (IST)

    कासगंज संवाद सहयोगी आवास विकास में रेलवे लाइन के किनारे वाली सड़क का पालिका ने निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    नगर पालिका ने अधूरी छोड़ दी सड़क की इंटरलाकिग

    कासगंज, संवाद सहयोगी: आवास विकास में रेलवे लाइन के किनारे वाली सड़क का पालिका ने निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया है। इससे इंटरलाकिग के बाद की सड़क में गड्ढे हो गए हैं। इनमें बरसात का पानी भर गया है। क्षेत्रीय लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आवास विकास कालोनी में स्थित रेलवे लाइन के किनारे वाली 11 सौ मीटर की सड़क का इन दिनों निर्माण हो रहा है। करीब दो सौ मीटर तक इंटरलाकिग हो चुकी है। इसके बाद अचानक कार्य रोक दिया गया। सड़क के बड़े हिस्से में इंटरलाकिग नहीं हुई है। इससे यहां गड्ढे हो गए हैं, बरसात का पानी भर गया। क्षेत्रीय लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क के किनारे 12 सौ लोगों की आबादी है। आवागमन बना रहता है। इन दिनों क्षेत्रीय लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने सड़क निर्माण की प्रशासन से मांग की है। आवास विकास कालोनी बनी थी। तभी सड़क निर्माण हुआ था। 25 वर्षों बाद पालिका ने इंटरलाकिग शुरू कराई, लेकिन कार्य अधूरा छोड़ दिया। जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

    - रामेश्वर सिंह, स्थानीय सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ने के बाद मिट्टी में जगह-जगह गड्ढे हो गए। इन दिनों हो रही बरसात का पानी भी भर गया। सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रही है। सड़क का निर्माण जल्द कराया जाए।

    - बलवीर सिंह, स्थानीय सड़क निर्माण के संबंध में अभी जानकारी नहीं है। जेई को भेजकर निरीक्षण कराते हैं। समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।

    - धर्मराज सिंह, ईओ