विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कासगंज रेप केस हाई कोर्ट का आदेश: पूर्व इंस्पेक्टर प्रवेश राणा की भूमिका की जांच करें, एसपी ओपी सिंह को दिए ऑर्डर

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:31 AM (IST)

कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म मामले की विवेचना पर सवाल उठे हैं। हाईकोर्ट ने तत्कालीन विवेचक ...और पढ़ें

इंस्पेक्टर प्रवेश राणा। फाइल

इंस्पेक्टर प्रवेश राणा। फाइल

HighLights

  1. किशोरी दुष्कर्म मामले की विवेचना पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल।

  2. तत्कालीन विवेचक इंस्पेक्टर प्रवेश राणा की भूमिका की होगी जांच।

  3. लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश।

जागरण संवाददाता, कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के गांव उद्दनपुर की 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में विवेचना की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हुए हैं। हाईकोर्ट ने मामले के सहावर थाने के तत्कालीन विवेचक इंस्पेक्टर प्रवेश राणा की भूमिका की जांच कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह को आदेश जारी किया हैं।

आठ अक्टूबर को हुए हाईकोर्ट के आदेश ने स्पष्ट किया है कि जांच में विवेचक दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

एक वीडियो में मुकेश के दिखाई देने की बात भी सामने आई थी

21 अप्रैल 2025 को किशोरी के साथ गांव उद्दनपुर निवासी मुकेश और तारासिंह पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। मामले से संबंधित एक वीडियो में मुकेश के दिखाई देने की बात भी सामने आई थी।

इस प्रकरण की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने आरोपित के मोबाइल फोन की बरामदगी से संबंधित साक्ष्य मांगे थे।सुनवाई के दौरान आरोपित के पिता रघुवीर की ओर से बताया गया कि आरोपित का मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिया गया था।

मोबाइल बरामदगी और वीडियो से जुड़े साक्ष्य जुटाने में विवेचक की भूमिका की होगी जांच

इन परिस्थितियों में हाईकोर्ट ने आरोपित की जमानत स्वीकार कर ली। साथ ही तत्कालीन विवेचक इंस्पेक्टर प्रवेश राणा की भूमिका की जांच कराने के निर्देश दिए। अदालत ने कहा कि जांच में यदि विवेचक की लापरवाही या दोष सामने आता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस मामले में जानकारी आरोपित पक्ष की ओर से कासगंज न्यायालय में पैरवी कर रहे अधिवक्ता केशव मिश्रा ने दी।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन का सख्त एक्शन, सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

यह भी पढ़ें- त्योहार से पहले बिगड़ा रसोई का बजट: चीनी के रेट में उछाल, आठ दिन में 10 Rs/ KG बढ़े, आगरा में आज का भाव