अभी दो दिन गर्मी करेगी परेशान और बढ़ेगा एक डिग्री तापमान, कासगंज में बारिश का ये है मौसम विभाग ने का पूर्वानुमान
कासगंज में गर्मी का प्रकोप जारी है जिससे लोग बेहाल हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है तापमान में और वृद्धि हो सकती है। धूप से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। 12 तारीख से मौसम में बदलाव की संभावना है।

जागरण संवाददाता, कासगंज। अभी दो दिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिन में धूप खिली रहने की संभावना है। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिससे गर्मी और परेशान करेगी। 12 से मौसम में बदलाव होने हो सकता है। जिसके बाद ही गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
अधिकतम तापमान 33 एवं न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा
मंगलवार को सुबह से ही दिन भर गर्मी बनी रही। अधिकतम तापमान 33 एवं न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही धूप खिली रही। जिससे मौसम में गर्मी बढ़ गई। लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले। दोपहर को धूप की तल्खी अधिक रही।
सुबह से निकली धूप और गर्मी ने किया लोगों को बेहाल
धूप से बचने के लिए जो लोग बाजार में निकलने वे छाता लगाकर और अपने को कपड़ों से ढक कर ही गुजरे। स्कूली की छुट्टी के समय तेज धूप में घरों को जाते बच्चे गर्मी से अकुला गए। लोग गर्मी से बचने के लिए पंखा, कूलर और एसी का सहारा लेते रहे। शाम को जब सूरज अस्त हुआ और धूप कम हुई तक कुछ राहत मिली।
मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक एवं मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर बृज विकास सिंह ने बताया कि अभी दो दिन और मौसम खुला रहेगा। धूप और गर्मी रहेगी। एक डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना हैं। 12 से बादल और हल्की वर्षा हो सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।