Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दफ्तर के चक्कर खत्म: DL, गाड़ी रजिस्ट्रेशन और चालान की डिटेल; कासगंज परिवहन देगा इस मोबाइल नंबर पर जानकारी

    कासगंज में परिवहन विभाग ने वाट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू की है जिसका नंबर 8005441222 है। अब ड्राइविंग लाइसेंस वाहन पंजीकरण और चालान जैसी जानकारी मोबाइल पर ही मिलेगी। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध है और डिजिटल इंडिया की ओर एक कदम है। एआरटीओ कार्यालय जाने की आवश्यकता कम हो जाएगी।

    By suman kumar Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 25 Aug 2025 12:45 PM (IST)
    Hero Image
    चैटबॉट पर मिलेगी परिवहन विभाग संबंधित सेवाओं की जानकारी परिवहन विभाग की सेवाओं से संबंधित जानकारियों के लिए एआरटीओ

    संस, जागरण. कासगंज। परिवहन विभाग की सेवाओं से संबंधित जानकारियों के लिए एआरटीओ विभाग के चक्कर नहीं लगाने होगे। विभाग के द्वारा वाट्सएप पर आधारित चैटबॉट सेवा शुरू की गई है। जिसका नंबर 8005441222 है। इसके माध्यम से विभाग से संबंधित ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण सहित सेवाओं से संबंधित जानकारी मोबाइल पर ही मिल जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवहन विभाग के द्वारा वाहन और सारथी पोर्टल की सेवाओं को एकीकृत कर उन्हें चैटबॉट समाहित किया है। इससे 24 घंटे संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह डिजिटल इंडिया की ओर पहल है। चैटबॉट से उपयोगकर्ता अपने ड्राइविंग लाइसेंस, चालान, भुगतान, पंजीकरण आदि की स्थिति को भी ट्रेक कर सकेंगे। यह सेवा प्रत्येक दिन 24 घंटे खुली रहेगी। चैटबाट से अब विभिन्न जानकारियां मोबाइल मिल जाएंगी और एआरटीओ कार्यालय की जरूरत नहीं रह जाएगी।

    यह हैं चैटबॉट से सुविधाएं

    • ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण के आवेदन की ट्रैकिंग
    • रोड टैक्स, स्वामित्व हस्तांतरण से संबंधित जानकारियां
    • चालान एवं चालान के भुगतान संबंधी लिंक
    • अन्य जानकारियों की पूछताछ के लिए चरणबद्ध मार्गदर्शन

    ऐसे कर सकते हैं शुरू

    मोबाइल पर चैटबॉट सेवा को शुरू करने के लिए चैटबॉट नंबर 8005441222 को सेव करना होगा। जब नंबर सेव हो जाए तो इस नंबर पर हाय (एचआइ) टाइप कर भेजते ही यह सेवा शुरु हो जाएगा। इसके बाद आपको को चरणबद्ध मार्गदर्शन करते हुए वांछित जानकारी के लिए सुविधा शुरू हो जाएगी। यहां से जरूरत के अनुसार जानकरी ली जा सकती है।

    चैटबॉट का नंबर जारी कर दिया गया है। जिसमें विभिन्न सेवाओं से संबंधित जानकारी आसानी से मोबाइल पर ही मिल जाएगी। लोगों को डीएल, आरसी आदि की जानकारी के लिए एआरटीओ कर्यालय नहीं आना हो। इसकी ट्रैकिंग चैटबाट से की जा सकेगी। अन्य सुचनाएं भी इससे प्राप्त की जा सकेंगी। - राम प्रकाश मिश्र, एआरटीओ।