विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा स्नान के दौरान स्टीमर में तैनात रहेंगे गोताखोर, ऐतिहासक ककोड़ा मेला में व्यवस्थाएं देखने पहुंचे कासगंज डीएम

Published: Sun, 22 Nov 2026 01:43 PM (IST)

कासगंज के कादरगंज घाट पर आयोजित होने वाले ककोड़ा मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए स्टीमर, गोताखोर, बैरिकेडिंग, पुलिस बल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मेला का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम।

मेला का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम।

HighLights

  1. जिलाधिकारी ने ककोड़ा मेले की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया।

  2. गंगा स्नान के लिए स्टीमर, गोताखोर और बैरिकेडिंग की व्यवस्था।

  3. श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान।

संवाद सहयोगी, कासगंज। कादरगंज घाट पर आयोजित होने वाले ककोड़ा मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में स्टीमर और गोताखोर तैनात किए जाएं। घाट पर बैरिकेडिंग कर निशान और बल्लियां लगाई जाएं, जिससे श्रद्धालु गहरे पानी की ओर न जा सकें। उन्होंने मेले में प्रशासनिक शिविर लगाने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल लगवाने को कहा। 

स्नान के दौरान स्टीमर और गोताखोर रहेंगे तैनात

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेले में दुकानें व्यवस्थित ढंग से लगाई जाएं। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ महिला और पुरुष आरक्षियों की तैनाती की जाए। यातायात व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, खोया-पाया एवं पुलिस सूचना केंद्र, पेयजल, अस्थायी शौचालय और प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाए।

यह भी पढ़ें- तिगरी गंगा मेला के लिए UP रोडवेज ने उतारा बसों का बेड़ा, कार्तिक पूर्णिमा पर पहुंचेगी श्रद्धालु की भारी भीड़

महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिग रूम की व्यवस्था

महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम तथा पूरे मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह उत्तर भारत के प्राचीन एवं प्रसिद्ध धार्मिक मेलों में शामिल है। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- तिगरी मेला: भक्ति, संस्कृति और का अद्भुत संगम; मनोरंजन के साथ खरीदारी का आनंद ले रहे लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।