विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तिगरी गंगा मेला के लिए UP रोडवेज ने उतारा बसों का बेड़ा, कार्तिक पूर्णिमा पर पहुंचेगी श्रद्धालु की भारी भीड़

By Pradeep PooniaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 22 Nov 2026 01:21 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश रोडवेज ने कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी धाम गंगा स्नान मेले के लिए 200 बसें शुरू की हैं। मुरादाबाद, पीतलनगरी, रामपुर और अमरोहा डिपो से संचालित ये बसें श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाएंगी।  

रोडवेज बस। फाइल

रोडवेज बस। फाइल

HighLights

  1. कार्तिक पूर्णिमा तिगरी गंगा स्नान मेले के लिए बसें

  2. उत्तर प्रदेश रोडवेज ने 200 अतिरिक्त बसें लगाईं

  3. श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने को किराया तय

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तिगरी धाम में आयोजित होने वाले गंगा स्नान मेले के लिए रोडवेज ने बसों का संचालन शुरू कर दिया है। रविवार सुबह से ही मुरादाबाद डिपो पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और मेले तक पहुंचने के लिए मुरादाबाद रीजन की 200 बसें संचालित की गई हैं। मुरादाबाद, पीतलनगरी, रामपुर और अमरोहा डिपो से बसों की व्यवस्था की गई है।

रविवार से ही मुरादाबाद डिपो की स्पेशल बसें तिगरी धाम के लिए रवाना होने लगीं। सोमवार को तिगरी में दीपदान होने के चलते श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

बड़ी संख्या में लोग अपने दिवंगत परिजनों की आत्मा की शांति के लिए गंगा में दीपदान करने पहुंचेंगे। ऐसे में रोडवेज ने श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त बसें लगाई हैं।

तिगरी गंगा मेले को लेकर रोडवेज अलर्ट

मुख्य गंगा स्नान के अवसर पर मुरादाबाद डिपो, पीतलनगरी डिपो, रामपुर डिपो और अमरोहा डिपो की 200 बसें संचालित की जाएंगी। बसों के संचालन से श्रद्धालुओं को तिगरी धाम पहुंचने और वापस लौटने में सुविधा मिलेगी। रोडवेज की ओर से विभिन्न मार्गों से तिगरी धाम तक का किराया भी निर्धारित किया गया है। रविवार से बसों का संचालन शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं ने रोडवेज की सेवा का लाभ लेना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- गंगा की रेती पर बसा तंबुओं का शहर: आस्था से सराबोर शुकदेव नगरी, गंगा आरती और मुंडन संस्कार को आए श्रद्धालु


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।