Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    14 गांवों की ग्राम पंचायत में नहीं दिखाई देता विकास

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 25 Aug 2021 05:57 AM (IST)

    गंजडुंडवारा संवाद सूत्र विकास खंड की ग्राम पंचायत कादरगंज खाम में 14 गांव लगते हैं।

    Hero Image
    14 गांवों की ग्राम पंचायत में नहीं दिखाई देता विकास

    गंजडुंडवारा, संवाद सूत्र : विकास खंड की ग्राम पंचायत कादरगंज खाम में 14 गांव लगते हैं। पंचायत का मुख्य गांव ओम नगरिया में विकास दिखाई नहीं देता है। अन्य गांव भी विकास से अछूते हैं। ओम नगरिया में उखड़े खड़ंजे, टूटी नालियां परेशानी का सबब बनी हैं। ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लगभग दो हजार की आबादी वाले इस गांव में 500 मतदाता हैं। ओम नगरिया के ग्रामीण गांव में विकास न होने से व्यथित हैं। गांव में दर्जनों ऐसे पात्र हैं, जिन्हें शौचालय योजना का लाभ नहीं मिला है तो कोई पेंशन और आवास के लिए भटक रहा है। गांव में खड़ंजे और नालियां दुर्दशा की कहानी बता रहे हैं। बारिश में जगह-जगह होता जलभराव ग्रामीणों की मुख्य समस्या है। ग्रामीण गांव की इस दुर्दशा के लिए जनप्रतिनिधियों को दोषी मानते हैं। ग्राम पंचायत में आते हैं यह गांव

    कादगंज खाम, नगला मुल्ता, नगला मियाज, नगला दुर्गंध, नगला तिलक, रेवती नगला, भगवंत नगला, नगला मोहन, नगला मनी, नगला माई, नगला तोताराम, नगला डडिया, नगला खेड़ा, नगला जगमोहन गांव गंगा नदी के पार है। इसलिए अधिकारी भी यहां कम आते जाते हैं। यही कारण है कि समस्याओं की ओर किसी का ध्यान नहीं है। नए प्रधान से उम्मीद है।

    - नरवीर, स्थानीय ग्रामीण गांव का विकास हो, ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो। सबसे बड़ी समस्या उखड़े खरंजे और नालियां हैं। इन्हें प्राथमिकता से बनाया जाए।

    - अजय कुमार, स्थानीय ग्रामीण गांव में समस्याएं हैं। पूरी पंचायत का विकास कराना हमारी जिम्मेदारी है। जिस गांव में अधिक समस्या है वहां प्राथमिकता पर कार्य कराया जाएगा। ओम नगरिया की समस्या का भी समाधान होगा।

    - हरिशंकर शाक्य, प्रधान