किसान यूनियन स्वराज ने रिपोर्ट दर्ज न होने पर घेरा थाना ढोलना
कासगंज संवाद सहयोगी कार्यकर्ता के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में थाना पुलिस द्वारा मुकदमा न लिखने से आक्रोशित किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ढोलना थाने का घेराव किया।

कासगंज, संवाद सहयोगी : कार्यकर्ता के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में थाना पुलिस द्वारा मुकदमा न लिखने से आक्रोशित किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ढोलना थाने का घेराव किया। इस दौरान जमकर हंगामा काटा। साथ ही मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सीओ के न्यायसंगत कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद पार्टी कार्यकर्ता शांत हुए।
गुरुवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों किसान एवं कार्यकर्ता थाना ढोलना पहुंचे। वहां उन्होंने किसान एवं संगठन के कार्यकर्ता से दबंगों द्वारा की गई मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में थाना पुलिस द्वारा मुकदमा न लिखे जाने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित को न्याय नहीं मिल रहा है। थाना पुलिस मुकदमा नहीं लिख रही है। घेराव की जानकारी सीओ सदर आरके तिवारी को मिली। वह थाना ढोलना पहुंचे। सीओ ने कुलदीप पांडेय सहित किसान नेताओं से बातचीत की। उनकी समस्या सुनी। इसके बाद किसान नेताओं को आश्वासन दिया कि मामले में जांच कराकर न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पीड़ित के साथ अन्याय कर रही थी। दबंगों का साथ दे रही है। दबंग किसान महेश की भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। सीओ के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया है। आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
- कुलदीप पांडेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसा यूनियन स्वराज महेश की तहरीर पर कुढ़ार निवासी गवेंद्र और चुन्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- आरके तिवारी, सीओ सदर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।