Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akbarpur lok sabha Chunav Result 2024: अकबरपुर में भोले की हैट्रिक, राजाराम पाल को चार लाख 73 हजार वोटों से हराया

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 08:16 PM (IST)

    Akbarpur lok sabha election result 2024 अकबरपुर संसदीय सीट पर भाजपा के देवेंद्र सिंह भोले पांच लाख 17 हजार 423 वोट पाकर विजयी रहे। प्रतिद्वंद्वी इंडी गठबंधन प्रत्याशी राजाराम पाल को चार लाख 73 हजार 78 मत मिले। उनकी हार जीत का अंतर 44 हजार 345 मतों का रहा। यहां बसपा से राजेश कुमार द्विवेदी को 73 हजार 140 मत मिले।

    Hero Image
    Akbarpur lok sabha Chunav Result 2024: अकबरपुर की चुनावी रेस में कौन आगे और कौन पीछे

     Akbarpur Lok Sabha Result: डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अकबरपुर संसदीय सीट पर भाजपा के देवेंद्र सिंह भोले पांच लाख 17 हजार 423 वोट पाकर विजयी रहे। प्रतिद्वंद्वी इंडी गठबंधन प्रत्याशी राजाराम पाल को चार लाख 73 हजार 78 मत मिले। उनकी हार जीत का अंतर 44 हजार 345 मतों का रहा। यहां बसपा से राजेश कुमार द्विवेदी को 73 हजार 140 मत मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन-कौन मैदान में

    भाजपा से सीटिंग सांसद देवेंद्र सिंह भोले (BJP Devendra Singh) को तीसरी बार मैदान में उतारा था, जबकि सपा ने पूर्व सांसद राजाराम पाल (SP Rajaram Pal) पर भरोसा जताया था। बसपा के राजेश द्विवेदी (Rajesh Dwivedi ) ने चुनाव के दौरान त्रिकोणात्मक माहौल बनाया।

    अकबरपुर में चौथे चरण के तहत 13 मई को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के अनुसार इस सीट पर 57.28 फीसदी मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया था।

    सीट के बारे में

    अकबरपुर, कानपुर देहात जिले का मुख्यालय है। देश के राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद का मूल निवास यहां के डेरापुर इलाके में है। यह क्षेत्र मुगलकालीन वास्‍तुकला से निर्मित शुक्ल तालाब के लिए भी जाना जाता है। इसका निर्माण 1563 में बादशाह अकबर ने कराया था। यह शहर पहले कानपुर नगर का ही हिस्सा था। लेकिन बाद में इसे अलग जिला घोषित किया गया। यह इलाका गंगा और यमुना के बीच में बसा हुआ है। यहां से होकर लखनऊ- झांसी हाईवे और जी.टी रोड समेत लखनऊ-आगरा एक्सप्रस वे गुजरता है। यह क्षेत्र स्‍वतंत्रता के दौरान क्रांतिकारियों की गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। यहां के प्रमुख धार्मिक स्‍थलों में वाणेश्वर महादेव मंदिर, परहुल देवी मंदिर, शोभन सरकार मंदिर, कपालेश्वर मंदिर, मुक्ता देवी मंदिर, कात्यानी देवी शामिल हैं। दिल्ली से इसकी दूरी 450 किलोमीटर है और प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 90 किलोमीटर है।

    अकबरपुर में नौ प्रत्याशी

    अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में नौ प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें तीन प्रमुख प्रत्याशियों भाजपा से देवेंद्र सिंह उर्फ भोले सिंह, सपा से राजाराम पाल, बसपा से राजेश द्विवेदी के बीच मुकाबला रहा। सभी जन पार्टी से अशोक पासवान, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से चन्द्रेश सिंह, राष्ट्रीय जन उत्थान पार्टी से राम गोपाल, राष्ट्रीय संस्कृति पार्टी से विपिन कुमार, निर्दलीय योगेश जायसवाल और राजाराम भी मैदान में थे।