Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर-इटावा हाईवे पर पलटी जनरथ बस, एक की मौत… 16 यात्री हुए घायल; चालक को झपकी आने के कारण हुआ हादसा

    Updated: Mon, 28 Apr 2025 08:43 AM (IST)

    कानपुर देहात में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। आगरा से वाराणसी जा रही जनरथ बस का चालक को झपकी आने से बस डंपर से टकरा गई। हादसा रनियां मंटोरा ओवरब्रिज पर हुआ। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों का हाल जाना।

    Hero Image
    पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

    जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे पर आगरा से वाराणसी जा रही जनरथ बस चालक को झपकी आने से आगे चल रहे डंपर से टकरा गई और बस सवार यात्री  घायल हो गए। इनमें एक की जान चली गई व 16 लोग घायल हो गए, इनमें पांच को चोट अधिक आई। सभी को मेडिकल काॅलेज लाया गया। यहां एसपी ने घायलों का हाल जाना। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे बस रनियां मंटोरा ओवरब्रिज पर पहुंची थी तभी चालक को झपकी आ गई। इससे बस तेज रफ्तार में आगे डंपर से टकरा गई। इस पर बस सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

    यहां पर देर रात तीन बजे लाडूखेड़ा रंजीतपुरा आगरा के 60 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद की मौत हो गई। एसपी अरविंद मिश्र, सीओ प्रिया सिंह ने घायलों का हाल जाना व घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने झपकी आने से हादसे की बात कही।

    यह हुए घायल

    न्यू जनता कॉलोनी कैंट आगरा के गौरव, पीरखक आगरा के समीर खान, ख़ेताम अछनेरा आगरा के रामेंद्र कुमार,  दीपकपुर जौनपुर के क्षमापति पाटिल, कोयल गांव अलिगपुर मथुरा के कन्हैयालाल, अशोक विहार कालोनी आगरा शिवराज, रैगांव मैनपुरी के ब्रह्मानंद, आवास विकास कल्याणपुर कानपुर के संजीव कुमार, जगवीर, किदवई नगर कानपुर की शमा बेगम, उनके चाचा मो इकराम, सलीम, अलसिफा, इम्तियाज, बलिया के कैंध गांव के अनिल।