विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेंगुर नदी में अवैध बजरी खनन करते पोकलैंड व दो डंपर पकड़े

By JagranEdited By:
Published: Thu, 08 Oct 2020 11:50 PM (IST)

संवाद सहयोगी भोगनीपुर राजस्व विभाग के अधिक

सेंगुर नदी में अवैध बजरी खनन करते पोकलैंड व दो डंपर पकड़े
सेंगुर नदी में अवैध बजरी खनन करते पोकलैंड व दो डंपर पकड़े

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बुधवार रात मांवर गांव के पास सेंगुर नदी के किनारे छापा मारकर नदी से अवैध रूप से बजरी खनन कर रही एक पोकलैंड मशीन व दो डंपर को पकड़ लिया। टीम को देखकर खनन कर रहे लोग मौका पाकर वहां से भाग निकले। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।

एसडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग सेंगुर नदी के गाटा संख्या 1102 रकबा 1.3310 हेक्टेयर की भूमि पर पोकलैंड मशीन से अवैध रूप से खनिज बजरी का खनन कर रहे हैं। तहसीलदार रामशंकर वर्मा, नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी, राजस्व निरीक्षक दिलीप उपाध्याय, लेखपाल रामआसरे ने देवीपुर चौकी इंचार्ज भूकेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर सेंगुर नदी में अवैध रूप से बजरी खनन कर रही एक पोकलैंड मशीन व दो डंपर पकड़ लिए। टीम को देखकर डंपर, पोकलैंड चालक व अन्य लोग वहां से भाग निकले। अवैध खनन में कानपुर व मथुरा के लोग शामिल हैं। भोगनीपुर एसएसआइ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि सेंगुर नदी में मांवर गांव के पास अवैध रूप से खनन के मामले में राजस्व निरीक्षक दिलीप उपाध्याय ने अवैध खनन में शामिल आरआर इंटरप्राइजेज गोविद नगर कानपुर के मालिक योगेश कुमार मिश्रा, मयंक मिश्रा व नीलम अग्रवाल और स्थानीय स्तर पर कार्य देख रहे सुधीर अग्रवाल निवासी अजय नगर कॉलोनी गिरधरपुर रोड मथुरा के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।