Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur Dehat: कच्चे मकान की छत गिरने से मलबे में दबी मां-बेटी, अस्पताल ले जाते समय हुई दर्दनाक मौत

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 02:08 PM (IST)

    कानपुर देहात के रूरा में बारिश से जर्जर एक कच्चे मकान की छत गिरने से मां और बेटी की दुखद मृत्यु हो गई। घटना सिमरामऊ गांव में हुई जहां 50 वर्षीय उर्मिला और उनकी 22 वर्षीय बेटी निशू कमरे में काम कर रही थीं जब छत अचानक ढह गई। ग्रामीणों ने बुलडोजर की मदद से मलबा हटाया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    Hero Image
    कच्चे मकान की छत गिरने से मां बेटी की दर्दनाक मौत। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। रूरा के सिमरामऊ गांव में कच्चे मकान की छत गिरने से मां बेटी की जान चली गई।मशक्कत कर ग्रामीणों ने बुलडोजर की मदद से मलबा हटाया पर देर हो चुकी थी। सिमरामऊ गांव में किसान धर्मेंद्र का कच्चा मकान बारिश में जर्जर हो गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके चलते उनकी 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला एक कमरे में मिट्टी का लेपन कर रहीं थीं।उनके साथ उनकी 22 वर्षीय बेटी निशू भी मदद कर रही थी। उसी समय अचानक से कमरे की कच्ची छत भरभरा कर ढह गई।

    इससे आसपास शोर मच गया और लोग जुटे। मलबा अधिक होने से फावड़े से काम न बनता देख बुलडोजर मंगाया गया और मलबा हटाकर उनको निकाला गया और मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

    सीओ अकबरपुर संजय वर्मा ने बताया कि छत जर्जर थी जिससे वह गिर गई। एसडीएम नीलिमा यादव ने बताया कि सरकारी मदद दी जाएगी।