विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: कन्नौज सीट पर होगा त्र‍िकोणीय मुकाबला! बसपा ने सपा से आए इस नेता को बनाया प्रत्‍याशी

Published: Tue, 12 Mar 2024 07:52 AM (IST)

कानपुर देहात के रसूलाबाद में बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर नौशाद अली की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में रसूलाबाद ...और पढ़ें

मायावती के निर्देश पर कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से प्रत्‍याशी की घोषणा।
मायावती के निर्देश पर कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से प्रत्‍याशी की घोषणा।

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात/कन्नौज। बसपा ने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने कानपुर देहात रहने वाले अकील अहमद पट्टा पर दांव लगाया है।

अकील पहले सपा में थे और हाल में ही बसपा की सदस्यता ग्रहण की थी। भाजपा ने यहां से सांसद सुब्रत पाठक को प्रत्याशी बनाया है, सपा से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की संभावना प्रबल है।

जोनल कोऑर्डिनेटर ने अकील अहमद प्रत्‍याशी घोषित क‍िया   

कानपुर देहात के रसूलाबाद में बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर नौशाद अली की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में रसूलाबाद, विधूना, छिबरामऊ, कन्नौज व तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के साथ ही कन्नौज, औरैया व कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुए। जोनल कोऑर्डिनेटर ने अकील अहमद पट्टा को प्रत्याशी घोषित किया।

कन्नौज सीट पर हो सकता है त्र‍िकोणीय मुकाबला    

कन्नौज के बसपा जिलाध्यक्ष बबलू दोहरे ने बताया कि पार्टी की मुखिया मायावती के निर्देश पर घोषणा की गई है। पार्टी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। कन्नौज से बसपा ने 24 साल बाद अल्पसंख्यक उम्मीदवार पर भरोसा जताया है। माना जा रहा है कि कन्नौज सीट पर भाजपा, सपा और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

यह भी पढ़ें: UP Politics: पूर्व मंंत्री अनीस अहमद खां फूल बाबू बसपा उम्मीदवार घोषित, यूपी की इस लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

यह भी पढ़ें: बसपा ने पीलीभीत लोकसभा सीट से घोषित किया प्रत्याशी, मायावती ने इस पूर्व मंत्री पर जताया भरोसा