Kanpur Dehat News: परिचित के दिवंगत होने पर शोक जताने गए थे चाचा-भतीजे, लौटते समय सड़क हादसे में दोनों की मौत
कानपुर देहात में हादसे में चाचा भतीजे की मौत हो गई। दोनों मूसानगर में रिश्तेदार की मौत के बाद शोक जताने के लिए गए थे। लौटते समय उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया।

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। मूसानगर में कार की टक्कर से चाचा भतीजे की जान चली गई। वह एक परिचित के दिवंगत होने पर शोक जताने आए थे। मूसानगर के सुल्तानपुर निवासी कल्लू अपने चाचा श्याम सिंह के साथ बाइक से मूसानगर आए थे। परिचित शीलू के निधन पर वह लोग शोक जताने आए थे और हलिया घाट गए थे। वापसी में वैगनआर कार की टक्कर से दोनों गंभीर घायल हो गए। उनको पुखरायां सीएचसी ले जाया गया जहां पर दोनों को मृत घोषित किया गया। कार सवार फरार हो गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।