जिला महिला अस्पताल में मरीजों को प्राइवेट रूम होगा उपलब्ध
जिला अस्पताल में प्राइवेट रूम संचालन की हो रही व्यवस्था

जिला महिला अस्पताल में मरीजों को प्राइवेट रूम होगा उपलब्ध
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : प्राइवेट अस्पतालों की तरह जिला महिला चिकित्सालय में भी मरीजों को व्यक्तिगत रूम मिल सकेगा। निर्माण के समय ही यह तैयार कराए गए थे, लेकिन कुछ खामियों के कारण संचालित नहीं हुए। शासन की सख्ती के बाद इनके संचालन को लेकर साफ-सफाई के साथ रंगरोगन का कार्य शुरू हो गया है। सब ठीक रहा तो 10 से 15 दिनों के अंदर मरीजों को प्राइवेट रूम की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
जिला महिला अस्पताल में आने वाली गर्भवती व प्रसूता महिलाओं को प्राइवेट रूम की सौगात मिलने वाली है। जल्द से जल्द सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. वंदना सिंह ने तैयारी शुरू करा दी है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ किस तरह से दिया जाएगा, इस पर मंथन चल रहा है। फिलहाल अभी रूमों को तैयार करने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। 10 कमरे वातानुकूलित हैं जबकि 10 बिना एसी के हैं। शौचालयों में कुछ काम बाकी है उसे भी पूरा कराया जाना है। कक्ष को पूरी तरह व्यवस्थित करने के लिए जेई सहित अन्य कर्मचारियों को लगाया गया है। मरीजों को प्राइवेट रूम तक आसानी से पहुंचाने के लिए एक लिफ्ट भी चालू करा दी गई है। दूसरी को भी चालू कराने के लिए इंजीनियरों को लगाया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।