Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गजनेर-तिलौंची मार्ग का 17.79 करोड़ से होगा कायाकल्प

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 17 Feb 2021 07:01 PM (IST)

    संवाद सूत्र सरवनखेड़ा गड्ढों में गुम हुए गजनेर नबीपुर बदहाल मार्ग पर लोगों को आवागमन म

    Hero Image
    गजनेर-तिलौंची मार्ग का 17.79 करोड़ से होगा कायाकल्प

    संवाद सूत्र, सरवनखेड़ा : गड्ढों में गुम हुए गजनेर नबीपुर बदहाल मार्ग पर लोगों को आवागमन में अब असुविधा नहीं होगी। इस मार्ग के कायाकल्प के लिए 17.79 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया गया है। यह मार्ग तिलौंची तक करीब 9 किलोमीटर बनाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गजनेर नबीपुर एकल मार्ग है, जिसमें बड़े बड़े गड्ढे हैं। क्षेत्रवासियों के लिए मुख्यालय आने-जाने का एक मात्र मार्ग होने के कारण ही तहसील, जिला मुख्यालय, न्यायालय जाने के लिए क्षेत्रवासियों को इसी सड़क से होकर जाना पड़ता है। बदहाल मार्ग पर लोगों को आवागमन में असुविधा होती है, जबकि हादसे का डर भी सताता रहता है। वहीं क्षेत्र के गजनेर, हरचंदापुर, विजय नगर, जिठरौली, जसवापुर, कठेठी, कृपाराम पुरवा, नाही ज्यूनिया, मंगटा, मोहाना के साथ ही आसपास गांव के लोग रनियां व जैनपुर औद्योगिक इकाइयों में काम के लिए जाते हैं, जिन्हें प्रतिदिन समस्याओं से जूझना पड़ता है। मार्ग की खस्ताहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों ने कई बार जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिला प्रशासन को समस्या से अवगत कराया था। क्षेत्रीय विधायक विनोद कटियार के प्रयासों से करीब एक पूर्व लोक निर्माण विभाग की स्वीकृति मिली थी, लेकिन बजट न मिलने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। वित्त मंत्री के आदेश पर मार्ग निर्माण के लिए 17.79 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी है। विधायक विनोद कटियार ने बताया कि मार्ग का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए शासन से बजट स्वीकृत हो गया है।

    मुख्य मार्ग के साथ ही क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की बदतर स्थिति को लेकर विधायक विनोद कटियार के प्रयास से चार संपर्क मार्ग के निर्माण की स्वीकृति भी मिल गई है। इसमें गंगागंज गांव से जसवापुर संपर्क मार्ग के लिए 37.14 लाख बजट स्वीकृत हुआ है। वहीं कुढवा से गुलौली पौने दो किलोमीटर मार्ग के निर्माण के लिए 73 लाख, करसा से बिलसरायां 3.5 किमी मार्ग के लिए 169 लाख व निनायां से भदेशा 2.250 किमी मार्ग के लिए 95 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे जल्द ही इन चार मार्गों को निर्माण कार्य शुरू होगा।