गजनेर-नबीपुर मार्ग की हालत खराब, जनता परेशान
संवाद सूत्र सरवनखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के लोगों को मुख्यालय तक पहुंचाने वाला गजनेर-नबीपुर मार्ग
संवाद सूत्र, सरवनखेड़ा : ब्लॉक क्षेत्र के लोगों को मुख्यालय तक पहुंचाने वाला गजनेर-नबीपुर मार्ग बदहाली के आंसू रो रहा है। जानलेवा गड्ढों से होकर सफर तय करना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। मार्ग से रोजाना अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आवागमन रहता मगर किसी को किसी को समस्या दिखाई नहीं देती है।
गजनेर से नबीपुर की दूरी करीब 12 किलोमीटर है, जिसमें करीब आठ किलोमीटर तिलौंची रेलवे क्रॉसिग तक एकल मार्ग है जो मरम्मत के अभाव में बहुत ही जीर्णशीर्ण अवस्था में तब्दील हो चुका है। पांच वर्ष पूर्व लोकनिर्माण विभाग ने करीब पौने तीन करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनवाया था। मानक में खेल कर बनाई गई सड़क के वर्तमान पर नजर डालें तो एक किलोमीटर के दायरे में दर्जनों संख्या में गड्ढे हो चुके हैं और कहीं तो सड़क अपना अस्तित्व ही खो चुकी है। इन गड्ढों की चपेट में आकर अक्सर साइकिल, मोटरसाइकिल व अन्य वाहन सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। कौसम, गजनेर, हरचंदापुर, मंगटा, कोरारी, मोहाना सहित तमाम गांवों से हजारों लोग यहां से मुख्यालय व बाकी जगह जाते हैं। भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार ने बताया कि सड़क उनकी प्राथमिकता में है। चौड़ीकरण के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। मार्ग को दुरुस्त कराया जाएगा। लोगों का दर्द
क्षेत्रीय लोगों का मुख्यालय जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है। इस मार्ग की हालत बहुत ही दयनीय है। बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो जाते हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है।
राजेश सिंह चौहान इस मार्ग पर रात में चलने पर गड्ढे दिखाई नहीं पड़ते, जिससे अक्सर लोग गिरकर घायल होने के साथ वाहनों में नुकसान होता है। मार्ग को ठीक कराने के लिए कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है।
शीलू सिंह व्यापार के काम से अक्सर मार्ग पर आना-जाना रहता है। खस्ताहाल मार्ग को देखकर हालत खराब हो जाती है। अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं हो रही शिकायत मुख्यमंत्री से कर समस्या समाधान की मांग करेंगे। शायद उन्हें कुछ दया आ जाए।
राजकुमार गुप्ता जिला मुख्यालय के साथ अकबरपुर तहसील भी है। अक्सर किसी न किसी काम से जाना मजबूरी है। बदहाली वर्षों से है कोई भी अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस तरफ ध्यान नहीं देता है।
मनीष सिंह चौहान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।