Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शार्ट सर्किट से गद्दा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 08 Apr 2022 12:18 AM (IST)

    संवाद सूत्र रनियां अकबरपुर के रनियां में एक गद्दा फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई।

    Hero Image
    शार्ट सर्किट से गद्दा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान

    संवाद सूत्र, रनियां : अकबरपुर के रनियां में एक गद्दा फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग लग गई। फैक्ट्री कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया पर असफल रहे और शोर मचाते हुए फरार हो गए। माती फायर स्टेशन से एक दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू किया। आग से करीब 40 से 50 लाख के नुकसान का आकलन है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रनियां में मनोज अग्रवाल की गद्दा फैक्ट्री है। गुरुवार दोपहर को फैक्ट्री में काम चल रहा था, उसी दौरान शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग देख पहले तो फैक्ट्री कर्मियों ने उसे पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटें तेज हुई तो शोर मचाते हुए फरार हो गए। इसके बाद आग तेज हो गई और तेज धुआं उठने लगा। इससे आसपास के फैक्ट्री वाले भी दहशत में आ गए। अकबरपुर पुलिस व एक दमकल की गाड़ी पहुंची। इसके बाद फायर कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई। आग बुझने के बाद भी एहतियातन पानी डाल दिया गया जिससे कहीं कोई चिगारी दोबारा न सुलग जाए। वहीं आग बुझाने में एक फैक्ट्री कर्मी का हाथ झुलस गया। फैक्ट्री के निदेशक मनोज अग्रवाल ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने लगने के कारण करीब 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग किन कारणों से लगी इसकी भी जांच हो रही है। वहीं अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि समय रहते आग पर काबू कर लिया गया जिससे वह आगे नहीं बढ़ सकी। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की बात है। पूरी जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।