Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना के आरोप में ससुरालियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 11:17 PM (IST)

    अकबरपुर के बिगाही गाँव की रुचि देवी ने पति अवनीश और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। रुचि के अनुसार शादी के बाद से ही उनसे दहेज की मांग की जा रही थी और मारपीट भी की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक अन्य घटना में जयंती देवी ने भी अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

    Hero Image
    प्रताड़ना का आरोप लगा ससुरालियों पर दर्ज कराया मुकदमा। जागरण

    संवाद सहयोगी, झींझक । अकबरपुर के बिगाही गांव निवासी महिला ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा मंगलपुर के किशौरा गांव निवासी पति पर मुकदमा दर्ज कराया है। बिगाही गांव निवासी रुचि देवी ने मंगलपुर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह मई 2023 में मंगलपुर के किशौरा गांव निवासी अवनीश कुमार के साथ हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवाह के कुछ दिन बाद से ही पति अवनीश, ससुर शंकरलाल, सास सरोजनी देवी, देवर अमन व ननद सीता पत्नी संतोष व दूसरी ननद उर्मिला ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज में कुछ घरेलू सामान व नगदी लाने का दबाव बनाने लगे।

    असमर्थता जताने पर ससुरालियों न 25 अक्टूबर 2024 को मेरे साथ मारपीट कर घर भगा दिया। इससे वह मायके में रह रही है। निरीक्षक मंगलपुर धीरेंद्र सिंह ने बताया महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

    दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

    ग्राम किशुनपुर सिठऊपुरवा कहिंजरी निवासी जयंती देवी ने बताया कि उसकी शादी 13 मार्च 2023 को अमित कुमार निवासी किशुनपुर सिठऊपुरवा कहिंजरी से हुई थी। आरोप है अतिरिक्त दहेज की मांग कर पति अमित कुमार, ससुर अवधेश, सास कुसुमा देवी व अन्य ने परेशान किया।उसे घातक दवा भी खिला दी। थाना प्रभारी रसूलाबाद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।