Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पवन तनय आश्रम के वार्षिकोत्सव में भक्तों ने चखा प्रसाद

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 12 Nov 2021 05:26 PM (IST)

    संवाद सूत्र शिवली पवन तनय आश्रम रंजीतपुर के वार्षिकोत्सव में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यह ...और पढ़ें

    Hero Image
    पवन तनय आश्रम के वार्षिकोत्सव में भक्तों ने चखा प्रसाद

    संवाद सूत्र, शिवली : पवन तनय आश्रम रंजीतपुर के वार्षिकोत्सव में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां आयोजित रामचरितमानस पाठ के बाद हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आश्रम में मत्था टेक महंत से आशीर्वाद लिया। आश्रम पहुंचे हनुमान मंदिर पनकी कानपुर नगर के महंत कृष्ण दास महाराज ने बाबा गोपालानंद महाराज को अंग वस्त्र भेंट कर व माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। राज्यमंत्री नीलिमा कटियार भी पहुंची और मंदिर में दर्शन के बाद प्रसाद चखा। उन्होंने भी लोगों से समाज की सेवा करने की बात कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पवन तनय आश्रम रंजीतपुर के महंत बाबा गोपालानंद महाराज की देखरेख में पिछले 20 वर्षों से होते चले आ रहे वार्षिकोत्सव में शुक्रवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां आयोजित राम चरित मानस के अखंड पाठ के समापन पर विद्वान आचार्यो ने हवन पूजन कराए जाने के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बाबा गोपालानंद ने कहा कि लोगों को ईश्वर में सच्ची आस्था रखनी चाहिए, हमें इंसान का रूप मिला है तो समाज के लिए कुछ अच्छा जरूर करना चाहिए। नर सेवा ही नारायण की सेवा है इसे सभी को जानना चाहिए। यहां उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण कर आश्रम में मत्था टेक महंत बाबा गोपालानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार, भारत सिंह, हाकिम सिंह, टीटू गांधी, अशोक बाजपेई, भैया लाल यादव मौजूद रहे।