कानपुर: अब एप के माध्यम से सीख सकेंगे पंजाबी भाषा, पंजाबी अकादमी जल्द करेगी लांच
पंजाबी भाषा सिखाने के लिए उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी ने एप बनाया है। जल्द ही इसकी लांचिंग की जाएगी। अकादमी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से एप का शुभारंभ करने का समय मांगा है। इसके लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की जा चुकी है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। पंजाबी भाषा सीखना अब मुश्किल नहीं होगा। पंजाबी भाषा सीखने के लिए कहीं जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसके लिए अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड करना होगा। इसके माध्यम से हर दिन कुछ समय देकर आसानी से पंजाबी भाषा सीखी जा सकेगी। पंजाबी भाषा सिखाने के लिए उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी ने एप बनाया है। जल्द ही इसकी लांचिंग की जाएगी। अकादमी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से एप का शुभारंभ करने का समय मांगा है। इसके लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की जा चुकी है।
सिख समुदाय पंजाबी भाषा का प्रयोग करता है। प्रकाशोत्सव व अन्य आयोजनों पर भी पंजाबी भाषा का ही प्रयोग किया जाता है। पंजाबी स्कूलों में पंजाबी भाषा की कक्षाएं भी लगाई जाती हैं। हालांकि अधिकांश स्कूलों में पंजाबी भाषा की कक्षाएं नहीं लगती है। इससे काफी बच्चे पंजाबी भाषा नहीं सीख पाते हैं। एप लांच होने से यह समस्या दूर हो जाएगी। वे लोग भी एप का लाभ उठा सकेंगे जो पंजाबी भाषा सीखना चाहते हैं लेकिन कोई गुरु नहीं मिल रहा है। उनको एप के माध्यम से पंजाबी भाषा सीखने में आसानी होगी। इसके साथ ही पंजाबी भाषा सिखाने के लिए गुरुद्वारा बाबा नामदेव में कक्षाएं भी लगाई जाएंगी।
उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह छाबडा़ ने बताया कि अभी पंजाबी भाषा पढ़ाने के लिए कक्षाएं लगती थी। अब ऐप के माध्यम से लोग कहीं से भी आसानी से पंजाबी भाषा सीख सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पंजाबी भाषा सिखाने के लिए गुरुद्वारा बाबा नामदेव में कक्षाएं भी लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री से मिलकर पंजाबी भाषा सिखाने वाले एप का शुभारंभ करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने एप का शुभारंभ करने की सहमति दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।