Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Transfer: योगी सरकार ने किए 84 IPS अधिकारियों के तबादले, हरीश चन्दर बने कानपुर के अपर पुलिस आयुक्त

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 11:50 AM (IST)

    UP Transfer लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शासन ने 84 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्ध नगर हरीश चन्दर को अपर पुलिस आयुक्त कानपुर बनाया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर नगर आनंद प्रकाश तिवारी को पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण पुलिस मुख्यालयलखनऊ बनाया गया है। अब हरीश चन्दर कानपुर में सेवाएं देंगे। अब हरीश चन्दर कानपुर में सेवाएं देंगे।

    Hero Image
    योगी सरकार ने किए 84 IPS अधिकारियों के तबादले

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शासन ने 84 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें एक ही स्थान पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अधिकारियों से लेकर हाल ही में पदोन्नत किए गए आइपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्ध नगर हरीश चन्दर को अपर पुलिस आयुक्त कानपुर बनाया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर नगर आनंद प्रकाश तिवारी को पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण, पुलिस मुख्यालय,लखनऊ बनाया गया है। अब हरीश चन्दर कानपुर में सेवाएं देंगे।

    इनका हुआ तबादला

    सेनानायक 37 वीं वाहिनी, पीएसी, कानपुर नगर प्रदीप गुप्ता को पुलिस उप महानिरीक्षक, दूरसंचार, लखनऊ, सेनानायक, 34 वीं वाहिनी, पीएसी,वाराणसी राजीव नारायण मिश्र को पुलिस उप महानिरीक्षक, पीएसी सेक्टर, कानपुर बनाया गया है।

    संजय कुमार सिंह बने पीलीभीत के डीएम

    सोमवार देर रात शासन की ओर से प्रदेश के 19 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई। इनमें फर्रुखाबाद सहित आठ जनपदों के जिलाधिकारियों का भी स्थानांतरण शामिल था। सूची में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को जनपद रामपुर के डीएम के पद पर भेजा गया था। हालांकि मंगलवार सुबह ही स्थानांतरण आदेश संशोधित हो गया। अब उन्हें जनपद पीलीभीत का डीएम बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें: IPS Transfer: लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, शासन ने किए 84 आईपीएस अधिकारियों के तबादले