विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur News: विसर्जन यात्रा में लोडर का पहिया चढ़ा, महिला की मौत

Published: Wed, 03 Sep 2025 01:34 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 03 Sep 2025 01:48 PM (GMT+05:30)

चौबेपुर के भगवंतपुर गांव से मंगलवार को निकाली गई गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा में लोडर का पहिया चढ़ने से स्वास्थ्य ...और पढ़ें

चालक ने बस को किनारे करने की जल्दबाजी में एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। Concept
चालक ने बस को किनारे करने की जल्दबाजी में एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। Concept

संवाद सहयोगी, चौबेपुर। चौबेपुर के भगवंतपुर गांव से मंगलवार को निकाली गई गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा में लोडर का पहिया चढ़ने से स्वास्थ्य केंद्र में तैनात संगिनी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू की है। भगवंतपुर निवासी विजय अवस्थी संविदा स्वास्थ्य कर्मी है।

मंगलवार को गांव से गणेश प्रतिमा के विसर्जन की यात्रा निकाली गई थी। लोडर में सवार प्रतिमा का सभी लोग अपने दरवाजे पर पूजन कर रहे थे। इस दौरान विजय अवस्थी की पत्नी स्वास्थ्य केंद्र में संगिनी के पद पर तैनात 40 वर्षीय निर्मला देवी भी पूजा करने के लिए पहुंची। चालक द्वारा लोडर पीछे करने के दौरान निर्मला देवी गिर गई और उनके ऊपर से पहिया निकल गया।

जब तक शोर मचाते चालक ने लोडर आगे बढ़ाते हुए फिर रौंद दिया। गंभीर हालत में बिठूर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई के लिए शव को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि लोडर का पहिया चढ़ने से महिला की मौत हुई है। अभी मृतका के स्वजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।