विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Govt 2022: तिंदवारी से पहली बार विधायक बने रामकेश निषाद को मिला मंत्री पद, यहां जाने पूरा प्रोफाइल

By Abhishek VermaEdited By:
Published: Fri, 25 Mar 2022 06:22 PM (IST)

UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0 2022 के विधानसभा चुनाव में तिंदवारी से भाजपा प्रत्याशी बनाया गया। उन्होंने भाजपा छोड़कर सपा ...और पढ़ें

तिंदवादी विधायक रामकेश निषाद को योगी सरकार में मंत्री पद मिला है।
तिंदवादी विधायक रामकेश निषाद को योगी सरकार में मंत्री पद मिला है।

बांदा, जागरण संवाददाता। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शपथ ग्रहण में एक नए चेहरे ने मंत्रीपद की शपथ ली। यह चेहरा तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद का है। उन्हें योगी सरकार 2.0 की सरकार में राज्यमंत्री बनाया है। तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद को सीएम कार्यालय से उन्हें फोन कर बुलाया गया था।

तिदवारी विधानसभा सीट हमीरपुर-महोबा लोक सभा के साथ आती है। उस लिहाज से यह महत्वपूर्ण हो जाती है। नवनिर्वाचित विधायक रामकेश निषाद ने 86812 मत हासिल किए और जिले में सबसे ज्यादा 28425 वोटों से ताज पहना। अन्य सीटों पर जीत का अंतर 15 हजार के आसपास ही रहा। रामकेश क्षेत्र में निषाद समुदाय में अच्छी पकड़ रखते हैं। साथ ही जिलाध्यक्ष रहते हुए भी उन्होंने कड़ी मेहनत की। तिदवारी के अलावा हमीरपुर और पड़ोसी जिले फतेहपुर में निषाद समाज की बहुलता है। रामकेश निषाद के मंत्री बनने के बाद पिछड़े वर्ग को साधा जा सकता है। 

रामकेश निषाद का प्रोफाइल :

- जनपद के पैलानी डेरा निवासी रामकेश निषाद विधि स्नातक हैं। वह वकालत करने के साथ ही शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। 

- वर्ष 1996 में भाजपा में सक्रिय हुए। 2006 में मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रहे। इसके बाद 2010 में क्षेत्रीय संयोजक बनाए गए। 

- वर्ष 2013 में जिला कार्यसमिति सदस्य रहे। 2016 में भाजपा जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। 

- वर्ष 2018 में पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे। 2020 में भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। 

- उन्हें इस बार विधानसभा चुनाव में तिंदवारी से प्रत्याशी बनाया गया। निषाद समुदाय में अच्छी पकड़ होने के कारण उन्होंने भाजपा छोड़कर सपा में गए विधायक बृजेश कुमार प्रजापति को करीब 28 हजार वोटों से हराया। 

- अब प्रदेश सरकार में इन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है।