Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से दुष्कर्म, दहेज में 20 लाख रुपये और कार की मांग; पिता-पुत्र पर मुकदमा

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 04:06 PM (IST)

    भदोही जिले में तैनात एक महिला सिपाही ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर दहेज में 20 लाख रुपये और एक कार मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ बिधनू थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी दक्षिण आशीष श्रीवास्तव ने बताया मामले की जांच चल रही है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    जागरण संवाददाता, कानपुर। भदोही जिले में तैनात बिधनू की महिला सिपाही से युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर युवक और उसके पिता ने दहेज में 20 लाख रुपये और एक कार मांग ली। किसी के सामने मुंह खोलने पर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता ने शनिवार शाम आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ बिधनू थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिधनू थाना क्षेत्र निवासी युवती भदोई जिले के एक थाने में सिपाही है। उसके मुताबिक, मूलरूप से रायबरेली निवासी विवाहिता की ससुराल उनके गांव में है। विवाहिता के घर पर उसका भाई कृष्ण प्रताप सिंह अक्सर आता था। इस दौरान वह बातचीत करने लगा और वर्ष 2023 में वह उसे धोखे से घंटाघर के प्लेट फार्म नंबर वन स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। विरोध पर उसने शादी करने की बात कही।

    होटल में महिला से किया दुष्कर्म

    उसके बाद वह उसे प्रयागराज के सिविल लाइंस, लखनऊ के होटलों में ले गए और शारीरिक शोषण करने लगे। जब शादी करने की बात कही जाती तो वह धमकाकर बोलता कि शादी कर लेंगे। बवाल न करो। उसने जुलाई 2024 में लखनऊ के होटल में तीन दिन तक रखा था।

    दहेज में  मांगे 20 लाख रुपये व कार

    पीड़िता ने पूरा मामला स्वजन को बताया तो पिता कृष्ण प्रताप के पिता से बात की। कृष्ण प्रताप के पिता नरोत्तम सिंह और उनकी बेटी घर आए। उन्होंने शादी के लिए 20 लाख रुपये और एक कार दहेज में देने की मांग की। असमर्थता जताने पर शादी करने से इन्कार कर दिया।

    शादी तय होने पर दी धमकी

    पीड़िता के मुताबिक, कृष्ण कुमार की प्रतापगढ़ की युवती से 21 फरवरी को तिलक और 24 फरवरी को शादी तय हुई है। विरोध पर कृष्ण कुमार ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बिधनू थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

    डीसीपी दक्षिण, आशीष श्रीवास्तव ने बताया

    महिला सिपाही से दुष्कर्म करने के आरोपित के खिलाफ बिधनू थाने कदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। 

    इसे भी पढ़ें: 'यूपी में हो रहा एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद का निर्माण', सीएम योगी से शिकायत के बाद एक्शन; खुद गिराई चहारदीवारी

    इसे भी पढ़ें: हाई अलर्ट पर दिल्ली: पुलिस को मिला संदिग्ध बैग, खोलते ही उड़े अफसरों के होश; पूरे इलाके में फैली सनसनी

    comedy show banner