उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करेंगे : रविकांत गर्ग
बोले भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर : व्यापारियों की किसी भी समस्या के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। यह बात मंगलवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग ने कही। वह कोपरगंज में व्यापारी सम्मेलन व कानपुर इकाई के पद ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि रेडीमेड गारमेंट में एक जनवरी 2022 से 12 प्रतिशत जीएसटी लागू की जा रही है। इसे वापस कराने के लिए प्रधानमंत्री से मिलकर बात की जाएगी। उन्होंने कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए मंडियों के अंदर चौथाई फीसद मंडी शुल्क कम करने की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए पहले विभाग को पत्र लिखकर आगाह करेंगे। इसके बाद भी न मानने पर संघर्ष किया जाएगा। इससे पहले जाजमऊ पुल से सर्किट हाउस तक और उसके बाद नरोना चौराहा होते हुए कोपरगंज तक कई जगह उनका स्वागत किया गया। प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग की सचल दल इकाइयों को खत्म किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उगाही करने वाले अधिकारियों की सूची प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी।
कोरोना काल में समाजसेवा के लिए उद्यमी अजय मिश्र व यूपी सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री नवीन डारोलिया को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजे गुप्ता को जिला संयोजक, अजय बाजपेई, सुरेश सिंहवानी, विवेक मिश्र, इखलाक मिर्जा, जितेन्द्र सिंह, अशोक शुक्ल, नितिन अग्निहोत्री, आनंद शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया मुख्य कमेटी में 225, युवा में 142 पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गुरुजिदर सिंह, युवा कमेटी अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी, रोशन गुप्ता, आशीष मिश्रा, चंद्राकर दीक्षित रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।