Kanpur Rain Alert: कानपुर के मौसम में बदलाव, आधा शहर सूखा, आधे में जमकर वर्षा
कानपुर में शहर सुबह मौसम का गजब का खेल देखने को मिला। पिछले एक सप्ताह से सूख में बीत रहे शहर में बारिश हुई। हालांकि कुछ जगहों पर तेज बारिश ने गर्मी से राहत दी। लेकिन आधा शहर सूखा रहा। साकेतनगर यशोदा नगर सहित कुछ क्षेत्रों में आधा घंटा बारिश हुई जबकि गोविंदनगर से लेकर रावतपुर तक बारिश नहीं हुई।

जागरण संवाददाता, कानपुर। पिछले एक हफ्ते बाद कानपुर में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह 12 बजे तेज बारिश हुई। हालांकि कानपुर के आधे क्षेत्र में ही तेज बारिश हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी और सूखा रहा।
समुद्री तूफान विफा के कमजोर पड़ने के बाद अब बंगाल की खाड़ी में हवा का निम्न दबाव क्षेत्र बनने लगा है। इसका असर शुक्रवार से कानपुर के मौसम पर पड़ने के आसार थे। इससे सुबह ही हल्की से मध्यम बारिश शुरू हुई और कुछ देर में तेज बारिश हुई। शनिवार को भी तेज बारिश की संभावना भी बनी हुई है। गुरुवार को बादलों के आने से अधिकतम तापमान जरूर कम हुआ है।
बादलों की आवाजाही से गुरुवार को वर्षा की स्थितियां नहीं बन पाईं लेकिन अगले 24 घंटे में वर्षा की शुरुआत के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि समुद्री तूफान विफा की वजह से बारिश का मौसम बनता दिखाई दे रहा है।
मौसम विशेष का पूर्वानुमान शुक्रवार को इसके कानपुर और आसपास के हिस्से तक पहुंचने के आसार सही साबित हुूए। इससे शुक्रवार की रात और 26 जुलाई को मानसून दोबारा सक्रिय हो गया। इस दौरान तेज वर्षा भी हई।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री रहा है। आर्द्रता अधिकतम स्तर 85 प्रतिशत रहा जो बारिश कराने के लिए नाकाफी था। चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।