Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update News: बारिश की झड़ी से मौसम सुहाना, कानपुर समेत आसपास जिलों में अलर्ट

    By Abhishek AgnihotriEdited By:
    Updated: Thu, 16 Sep 2021 02:49 PM (IST)

    कानपुर समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। आंधी जैसी तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक घुल गई है और तापमान में भी गिरावट आई है। बिजली कड़कने और गिरने की आशंका बनी हुई है।

    Hero Image
    कानपुर में मौसम बदलने से ठंडी हुई फिजा।

    कानपुर, जेएनएन। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत आसमान में बादलों का डेरा और बारिश की झड़ी लग चुकी है। यूपी के शहर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया जा चुका है। वहीं कानपुर समेत आसपास के जिलों में बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह से जारी है। मौसम सुहाना होने के साथ तेज हवाएं फिजा में ठंडक घोल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो हवाएं सामान्य से तेज चलेंगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर बारिश का क्रम फिलहाल जारी रहेगा और बिजली गिरने की भी आशंका बनी है। तापमान में गिरावट के साथ मौसम में ठंडक बनी रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर समेत आसपास के जिलों में इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, उन्नाव और फतेहपुर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से संबंधित जिलों को पत्र भी जारी कर दिया गया है। बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी जारी है, ग्रामीण इलाकों में रुक रुक कर हो रही बरसात से घर गिरी का सिलसिला शुरू हो गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। मौजूदा मौसमी सिस्टम 30 मिलीमीटर से ज्यादा वर्षा का संकेत हैं।

    मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से काफी तेज रफ्तार से हवा मैदानी क्षेत्रों की ओर आ रही है। उत्तर प्रदेश के मध्यम हिस्से में मजबूत निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र में निम्न दबाव बन गया है। यह पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में है। गुरुवार की शाम तक कम दबाव में उठने की उम्मीद है। यह पूरे मध्य प्रदेश में पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है। दक्षिण गुजरात पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

    उन्होंने बताया कि मानसून की टर्फ रेखा द्वारका, बड़ौदा, भोपाल, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश डाल्टनगंज, दीघा और फिर दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है। एक टर्फ रेखा दक्षिण गुजरात पर बने चक्रवाती परिसंचरण से पश्चिम बंगाल तक उत्तरपूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण पर फैली हुई है।

    अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, कानपुर सहित मध्य उत्तर प्रदेश के जिले में हल्की से भारी बारिश की संभावना है। बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, गुजरात और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर पूर्व भारत, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, कोंकण और गोवा अकर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश संभव है।

    comedy show banner
    comedy show banner