कानपुर में विश्व हिंदू परिषद का हिंदू समागम, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन पहुंचे चंपत राय
विश्व हिंदू परिषद कानपुर प्रांत अशोक सिंहल के जन्मशताब्दी वर्ष पर हिंदू समागम आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम में ...और पढ़ें

HighLights
विहिप कानपुर प्रांत द्वारा हिंदू समागम का आयोजन
अशोक सिंहल के जन्मशताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम
स्वामी जितेंद्रानंद और चंपत राय की होगी उपस्थिति
जागरण संवाददाता, कानपुर। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख नेताओं में रहे अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष का बुधवार को बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में शुभारम्भ हुआ। समारोह में विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे।
समारोह में अशोक सिंघल के जीवन, उनके संगठनात्मक योगदान और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया गया। कार्यक्रम में संत समाज और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उनके प्रति श्रद्धांजलि एवं सम्मान व्यक्त किया।
अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहीं लोहिया कार्प लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजकुमार लोहिया ने समारोह की अध्यक्षता की।
जन्म शताब्दी वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर वक्ताओं ने अशोक सिंघल के जीवन को राष्ट्र और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का उदाहरण बताते हुए उनके विचारों को समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ता, संत और मौजूद हैं।
