Vande Bharat: आज से नियमित चलेगी वंदे भारत ट्रेन, कानपुर में भी रुकेगी; जानें रूट से लेकर टाइम टेबल तक
Vande Bharat दिल्ली पहुंचना अब और आसान होगा। रिवर्स वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार से नियमित संचालित होने लगेगी। मंगलवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन नई ट्रेन चलेगी। रेलवे ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। ट्रेन संख्या 22415/22416 नई दिल्ली-बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में 14 चेयरकार और दो एग्जीक्यूटिव चेयरकार समेत कुल 16 कोच होंगे। 18 दिसंबर को विशेष ट्रेन के रूप में इसका शुभारंभ किया गया था।

जागरण संवाददाता, कानपुर। दिल्ली पहुंचना अब और आसान होगा। रिवर्स वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार से नियमित संचालित होने लगेगी। मंगलवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन नई ट्रेन चलेगी। रेलवे ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।
ट्रेन संख्या 22415/22416 नई दिल्ली-बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में 14 चेयरकार और दो एग्जीक्यूटिव चेयरकार समेत कुल 16 कोच होंगे। 18 दिसंबर को विशेष ट्रेन के रूप में इसका शुभारंभ किया गया था।
सेंट्रल स्टेशन के उप मुख्य यातायात प्रबंधक आशुतोष सिंह ने बताया कि बनारस की ओर से चलकर ये ट्रेन सुबह 9:26 बजे स्टेशन पहुंचेगी। चार मिनट रुककर 9:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह नई दिल्ली से बनारस जाते समय ट्रेन 7:08 बजे सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचेगी।
सुबह छह बजे बनारस से चलेगी ट्रेन
चार मिनट ठहराव के बाद 7:12 बजे आगे के लिए रवाना होगी। ट्रेन बनारस से सुबह 6:00 बजे प्रस्थान करेगी। प्रयागराज 7:30 बजे पहुंचेगी और 7:34 पर वहां से रवाना होगा। 2:05 बजे नई दिल्ली पहुंचने का समय है। इसी तरह नई दिल्ली से 3:00 बजे ट्रेन चलेगी। प्रयागराज में 9:11 बजे पहुंचकर 9:15 बजे रवाना होगी। रात में 11:05 बजे बनारस स्टेशन पर आगमन होगा।
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए वाया गोविंदपुरी चार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 03435/03436 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन स्पेशल गाड़ी चलेगी।
मालदा टाउन से 03435, 25 दिसंबर को एक फेरा संचालित होगी। इसी तरह आनंद विहार से 03436, 26 दिसंबर को चलेगी। 24 कोच की ट्रेन गोविंदपुरी होकर गुजरेगी। इसी तरह 03117/03118 कोलकाता-आनंद विहार टर्मिनल-कोलकाता स्पेशल का संचालन होगा। कोलकाता से 03117 एक फेरा चलेगी। इसी तरह आनंद विहार टर्मिनल से 03118 गुरुवार 21 दिसंबर को एक फेरा संचालित होगी। 21 कोच की ट्रेन वाया गोविंदपुरी चलेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।