कानपुर RTO में हंगामा, बाइक ट्रांसफर कराने के नाम पर 5000 लिए, काम न होने पर दलाल को जमकर पीटा
कानपुर आरटीओ में बाइक ट्रांसफर के नाम पर 5000 रुपये लेने और काम न करने पर एक दलाल को भाई-बहन ...और पढ़ें

कानपुर कार्यालय में दलाल से विवाद करते भाई बहन। वीडियो ग्रैब
HighLights
बाइक ट्रांसफर के नाम पर 5000 रुपये लिए गए
दलाल ने छह महीने तक काम नहीं किया
आरटीओ अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए
जागरण संवाददाता, कानपुर। बाइक ट्रांसफर करने के मामले में 5000 रुपये लेने के बाद भी कोई काम नहीं होने और कागज नहीं देने के मामले में आवेदक भाई-बहन ने मिलकर दलाल को आरटीओ ऑफिस में जमकर पीटा। मारपीट का कारण आवेदक अमित तिवारी ने बताया कि उसने लाल बंगला के हर्ष सिंह चौहान की बाइक खरीदी है, उसका ट्रांसफर अपने नाम पर करने के लिए दलाल को उन्होंने 5000 रुपये और कागज दिए थे।
6 महीने हो गए, अभी तक उसने कोई काम नहीं किया। दलाल उन्हें आरटीओ ऑफिस के बाबू पर काम न करने का बहाना बनाकर मामले को टाल रहा था और बीमा, प्रदूषण के नाम पर और रुपए मांग रहा था। अमित का कहना है कि इसी मामले को लेकर वह दलाल को और पैसा नहीं देना चाहते थे, इसलिए वह कागज मांग रहे थे। दलाल उन्हें कागज दे नहीं रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही एआरटीओ प्रशासन कहकशां खातून चेंबर से निकलकर बाहर आ गई और हो रही मारपीट का बीच बचाव किया। कुछ ही देर में आरटीओ प्रशासन राजेंद्र कुमार सिंह भी अपने चैंबर से निकलकर बाहर कार्यालय परिसर में आ गए। उन्होंने मामले में हस्तक्षेप करते हुए पूरी घटना की जांच और कार्रवाई के निर्देश के एआरटीओ प्रशासन को दिए हैं।
