विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPPCL: यूपी में अब दिन-रात छापेमारी करेगी विजिलेंस विभाग की टीम, 4 महीने में लगाया गया करोड़ों रुपये जुर्माना

Published: Mon, 31 Mar 2025 03:36 PM (IST)

UPPCL केस्को की विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए कमर कस ली है। 90 दिनों में ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. 90 दिनों की छापेमारी में 67 फीडरों में कम हुआ लाइनलास, 33 में नहीं मिला कंट्रोल
  2. लाइनलास कम करने के लिए विजिलेंस टीम को सौंपी गई दिनरात छापेमारी की जिम्मेदारी
  3. हाई तकनीक भी नहीं रोक पा रही बिजली चोरी, 97 फीडरों में हाईलाइन लास

जागरण संवाददाता, कानपुर। दो दिसंबर 2024 को केस्को में नई कार्यप्रणाली के तहत काम शुरू हुआ था। इस दौरान अफसरों ने दावा किया था, कि विद्युत चोरी रोकने के लिए तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। बीते पांच सालों में विद्युत सुधार और बिजली चोरी रोकने के लिए करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया गया, लेकिन इसके बाद भी बहुत ज्यादा सुधार नजर नहीं आया।

हाईलाइन लॉस रोकने के लिए केस्को की विजिलेंस टीम को अधिक सक्रिय किया है,ताकि विद्युत चोरी की घटनाओं को कम किया जा सके।

विद्युत चोरी रोकने के लिए केस्को अंडरग्राउंड केबल,सबस्टेशनों, फीडर के साथ ही ट्रांसफार्मरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, ताकि खर्च हो रही बिजली और राजस्व वसूली का सही आंकलन हो सके। इस तमाम कवायद के बाद भी बिजली चोर नए-नए तरीकों से बिजली चोरी का रास्ता खोज लेते हैं।

बिजली चोर पैनल बाक्स का ताला तोड़ने के साथ ही स्ट्रीट लाइटों केबल जोड़कर बिजली चोरी को अंजाम देते हैं। बिजली चोरी सबसे ज्यादा ई-रिक्शों को चार्ज करने के लिए हो रही है।

चार माह में 875 स्थानों में छापेमारी, 663 जगह पकड़ी बिजली चोरी

केस्को की विजिलेंस टीम ने बीते दिसंबर से मार्च माह तक 875 स्थानों में छापेमारी की। इस दौरान 663 स्थानों में बिजली चोरी पकड़ने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके साथ ही बिजली चोरों पर तीन करोड़ 92 लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई।

बिजली चोरों से 28 लाख 98 लाख रुपये जमा भी कराए गए हैं। दिसंबर 2024 से मार्च 2025 माह के बीच 97 फीडरों में हाईलाइन लॉस की रिपोर्ट थी। जिसके बाद छापेमारी करके 64 फीडरों में लाइनलॉस को कम किया गया। हालांकि अभी भी 33 फीडरों में लाइनलॉस को रोकने में विजिलेंस को सफलता नहीं मिल सकी है।

हाईलाइन लॉस के चिन्हित सबस्टेशन

  • आलू मंडी,दहेली सुजानपुर,जरीब चौकी,
  • बिजली घर,हंसपुरम,किदवई नगर,नौबस्ता,
  • कल्याणपुर,फूलबाग, हैरिसगंज,विश्व बैंक बर्रा,जाजमऊ

अपर पुलिस अधीक्षक, विजिलेंस,केस्को, डा.राजेश कुमार तिवारी ने बताया

बिजली चोरी को रोकने के लिए आगामी एक सप्ताह में अभियान चलाया जाएगा। हाईलाइन लॉस के फीडरों में 24 घंटे निगरानी के लिए टीमें तैनात की गई हैं। लाइनलॉस को 10 प्रतिशत से नीचे लाने तक छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी। बार-बार चोरी करने वालों को अलग से चिन्हित करके सूची बनाई जा रही है, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके।

इसे भी पढ़ें: भाजपा में गुटबाजी आई सामने, तूल पकड़ रहा जमीन सौदे का मामला; नेताओं ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप