विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP T20 League: 100 से 400 रुपये तक के होंगे यूपी टी-20 लीग के टिकट, ग्रीनपार्क की दूधिया रोशनी में होगा अभ्यास

By Ankush KumarEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sat, 26 Aug 2023 03:14 PM (IST)

यूपी टी-20 लीग के टिकट 100 से 400 रुपये तक के होंगे। मैच के लिए यूपीसीए ने टिकट की मूल्य ...और पढ़ें

UP T20 League: 100 से 400 रुपये तक के होंगे यूपी टी-20 लीग के टिकट
UP T20 League: 100 से 400 रुपये तक के होंगे यूपी टी-20 लीग के टिकट

कानपुर, जागरण संवाददाता। आइपीएल की तर्ज पर 30 अगस्त से ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले यूपी टी-20 लीग के लिए तीन श्रेणियों में टिकट का निर्धारण किया गया है। यूपी टी-20 लीग के मैच में क्रिकेट प्रेमी 100, 200 और 400 रुपये के मूल्य के टिकट खरीदकर मैच देख सकेंगे। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से शुक्रवार को टिकटों की मूल्य सूची जारी की गई। वहीं, ग्रीनपार्क की वीवीआइपी और डायरेक्टर पवेलियन में यूपीसीए अपने आमंत्रित मेहमान के लिए सुरक्षित करने की तैयारी में जुटा है।

यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि उप्र में पहली बार होने वाली लीग को भव्य बनाने के लिए यूपीसीए ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में तैयारी तेज कर दी है। स्टेडियम की फ्लड लाइटों को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आइपीएल की तरह ही लीग का आयोजन किया जाएगा।

इसमें हर चौके-छक्के और विकेट यूपी टी-20 लीग का थीम सांग स्टेडियम में गूंजेगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए 100, 200 और 400 रुपये में मैच देखने की व्यवस्था की गई है। हर टिकट के साथ एक समोसा और कोल्डड्रिंक दर्शकों को दी जाएगी। मैच आयोजन के लिए वीवीआइपी ड्रेसिंग रूम को तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को लीग का हिस्सा बनने के लिए कानपुर सुपर स्टार, नोएडा सुपरकिंग्स, गोरखपुर लायंस, काशी रुद्रांश और मेरठ मावरिक्स टीम के कई शहर होटल लैंडमार्क और विजय विला पहुंचे हैं।

जबकि लखनऊ फाल्कंस की टीम 28 को शहर आएगी। मैच आयोजन शुल्क को लेकर शुक्रवार को भी यूपीसीए के प्रतिनिधि मंडल की बैठक प्रशासन से होती रही। यूपीसीए के सचिव अरविंद श्रीवास्तव की ओर से कैबिनेट के निर्णय को मानने के लिए लिखित पत्र दिया गया है। इसमें लीग के आयोजन के बाद जो फैसला कैबिनेट की ओर से किया जाएगा उसे यूपीसीए स्वीकार करेगा।

डे-नाइड होगा अभ्यास, चार चरण घोषित

यूपी टी-20 लीग में शामिल छह टीमें चार चरणों में अभ्यास करेंगी। ग्रीनपार्क और कमला क्लब में टीम को अभ्यास के लिए पिच और नेट्स की व्यवस्था की जा रही है। यूपीसीए की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह नौ से 10.30 का पहला सत्र और 11 से 12.30 का दूसरा सत्र ग्रीनपार्क और कमला क्लब में होगा। जबकि, ग्रीनपार्क की दूधिया रोशनी में शाम 5.30 से सात बजे और 7.30 से नौ बजे के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे।