Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Politics: 'ब्राह्मण और यादव में जातीय विद्वेष फैलाना चाहते हैं अखिलेश', सपा प्रमुख पर केशव मौर्य के गंभीर आरोप

    By Dharmendra PandeyEdited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Fri, 27 Jun 2025 03:42 PM (IST)

    UP Politics : मौर्य ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में जब युवा शक्ति सोचती है, तो देश की दिशा और दशा बदल जाती है। यह जागरूकता, और यह चेतना तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुकी है, जिसमें लोकतंत्र के प्रति युवाओं की भागीदारी निर्णायक सिद्ध हो रही है। 

    Hero Image

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    जागरण संवाददाता, कानपुर : योगी आदित्यनाथ सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इटावा में माहौल बिगाड़ने का ठीकरा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर फोड़ा है। केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के बी. टेक. ऑडिटोरियम में भारतीय संविधान के प्रति जागरूक करने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में सम्बोधित कर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इटावा की घटना को अखिलेश यादव ब्राह्मण बनाम यादव की लड़ाई के रूप में फैलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, लेकिन जिस तरह से भागवत कथावाचकों को अखिलेश ने पार्टी कार्यालय बुलाकर यादवों के रूप में उनका सम्मान किया। यह ठीक नहीं है।

    उन्होंने कहा कि इटावा की घटना में अखिलेश यादव और सपा नेताओं का रवैया दूध में नींबू डालने जैसा है। समाज को कथावाचक प्रकरण में जातिवादी ज़हर से बांटने की कोशिश करना और लोगों को भड़काना समाजिक अपराध है। सपा जो काम राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है वही उसे समाप्त वादी पार्टी बनायेगा।

    केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव तो मुलायम सिंह परिवार के अंतिम शासक के रूप में 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री रह लिए हैं। अब उन्हें सत्ता नहीं मिलेगी। अखिलेश को आपातकाल से जोड़ते हुए केशव प्रसाद मौर्य कहा कि अखिलेश यादव असली समाजवादी नहीं है असली समाजवादी वे लोग थे जिन्होंने आपातकाल के दौर में कांग्रेस से संघर्ष किया था। अखिलेश आज राहुल गांधी की गोद में बैठ गए हैं।

    मौर्य ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में जब युवा शक्ति सोचती है, तो देश की दिशा और दशा बदल जाती है। यह जागरूकता, और यह चेतना तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुकी है, जिसमें लोकतंत्र के प्रति युवाओं की भागीदारी निर्णायक सिद्ध हो रही है। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद रमेश अवस्थी, महापौर प्रमिला पाण्डेय, विधायक व पूर्व मंत्री नीलिमा कटियार, विधायक महेश त्रिवेदी, राहुल बच्चा सोनकर, भाजपा के जिलाध्यक्षगण अनिल दीक्षित, उमेश पासवान, पूर्व प्रदेश मंत्री श्री सुरेश अवस्थी और जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।