यूपी में पुलिस अफसरों के तबादले: कानपुर में 2 DCP-5 ADCP का ट्रांसफर, 2 IPS मिले
उत्तर प्रदेश शासन ने आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें कानपुर से दो डीसीपी और पांच एडीसीपी ...और पढ़ें
-1789839669235_m.webp)
HighLights
कानपुर से दो डीसीपी और पांच एडीसीपी का तबादला।
शहर को दो नए आईपीएस अधिकारी आरीबा नोमान और अभय नाथ त्रिपाठी मिले।
एडीएम सिटी आलोक कुमार गुप्ता का स्थानांतरण, सौरभ सिंह बने नए एडीएम।
जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने आइपीएस अधिकारियों में फेरबदल किए हैं। इसमें शहर के दो डीसीपी और पांच एडीसीपी के गैर जनपद तबादले किए गए हैं, जिसमें दो अधिकारी एडीसीपी से प्रोन्नति होकर डीसीपी बन चुके थे। वहीं, शहर को दो आइपीएस अधिकारी शहर को मिले हैं।
तबादले की सूची के अनुसार, डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह डीसीपी गौतमबुद्ध नगर, डीसीपी यातायात रवींद्र कुमार को डीसीपी आगरा, एडीसीपी एलआइयू महेश कुमार का अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़ और उनकी पत्नी एडीसीपी अर्चना सिंह को एडीसीपी गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है।
इनके साथ ही करीब तीन माह पहले एडीसीपी से प्रोन्नति हुए राजेश पांडेय को डीसीपी राजेश पांडेय और प्रोन्नति हुए एडीसीपी कपिल देव को एसपी यातायात मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है, जबकि सहायक पुलिस अधीक्षक झांसी रहीं आइपीएस आरीबा नोमान और पुलिस अधीक्षक इटावा आइपीएस अभय नाथ त्रिपाठी को कानपुर में तैनाती मिली है।
एक और महिला अधिकारी शहर को मिली, संख्या नौ हुईं
कानपुर कमिश्नरेट में पहले से एडीसीपी सेंट्रल डा. अर्चना सिंह, एडीसीपी महिला अपराध स्नेहा तिवारी, एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, एसीपी कलक्टरगंज आकांक्षा पांडेय एसीपी कैंट डा. प्रियंका बाजपेई, एसीपी कर्नलगंज अंजना दहिया, एसीपी हेडक्वार्टर प्रगृति यादव, एसीपी स्वरूप नगर ज्योतिश्री हैं। अब यहां एक और आइपीएस अधिकारी आइपीएस आरीबा नोमान मिल गई हैं। इससे में शहर में नौ महिला अधिकारी हो गई हैं।
इधर, एडीएम सिटी का तबादला, सौरभ सिंह को मिली जिम्मेदारी
शहर की प्रशासनिक व्यवस्था में शनिवार को फेरबदल हुआ। कानपुर नगर में तैनात एडीएम सिटी आलोक कुमार गुप्ता का स्थानांतरण करते हुए कासगंज एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर स्थानांतरण किया गया, उनके स्थान पर मथुरा के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को एडीएम सिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीसीएस आलोक कुमार गुप्ता वर्ष 2025 से कानपुर में एसीएम-6 के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। करीब चार माह पहले 13 मई 2026 को शासन ने उन्हें पदोन्नति देते हुए एडीएम सिटी बनाया गया था।
