विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिपाही के बेटे की गुंडागर्दी, छात्र के मुंह पर पेशाब किया फिर जमकर पीटा- अफसरों ने सिपाही पर कर दी यह कड़ी कार्रवाई

Published: Wed, 10 Jan 2024 04:23 AM (IST)

UP Police Constable दोनों छात्र अचेत हो गए तो आरोपित उन्हें केसा चौराहे के पास छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ...और पढ़ें

यूपी पुलिस के सिपाही के बेटे की गुंडागर्दी, छात्र के मुंह पर पेशाब किया फिर जमकर पीटा
यूपी पुलिस के सिपाही के बेटे की गुंडागर्दी, छात्र के मुंह पर पेशाब किया फिर जमकर पीटा

जासं, कानपुर : पुराने विवाद में एलआइयू सिपाही के बेटे ने कल्याणपुर निवासी एमसीए के छात्र और उसके दोस्त को लड़की की इंस्टाग्राम आइडी के जरिये सोमवार को बुलाया फिर अपहरण कर इनोवा कार में बंधक बना लिया। छात्र के चेहरे पर आरोपितों ने पेशाब किया और मारा-पीटा। मौके पर पहुंचे एलआइयू सिपाही ने भी मारपीट की और घटना का वीडियो बनाया।

दोनों छात्र अचेत हो गए तो आरोपित उन्हें केसा चौराहे के पास छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मामले में एलआइयू सिपाही और उसके बेटे समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास,अपहरण व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एलआइयू सिपाही समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एलआइयू सिपाही को निलंबित भी कर दिया गया। मुख्य आरोपित फरार है।

कल्याणपुर के गूबा गार्डन में रहने वाले 23 वर्षीय आयुष द्विवेदी के अनुसार, कुछ दिन पहले दिव्यांशी पांडेय नाम की इंस्टाग्राम आइडी से उन्हें दोस्ती का संदेश आया।

इस पर बातचीत होने लगी। सोमवार को उसी आइडी से परेड स्थित दूध बंगले के पीछे वाली गली में मिलने के लिए बुलाया। अपने दोस्त बिट्टू के साथ वहां पहुंचा तो एलआइयू सिपाही धमेंद्र यादव का बेटा हिमांशु यादव अपने साथी शुभम सोनकर, नंदू दुबे, रिषभ चौहान, रजत, मोहित, आयुष मिश्रा और दो अन्य लोगों के साथ वहां मौजूद था।

हिमांशु ने अपने साथियों के साथ दोनों को बंधक बना लिया। आरोपित उन्हें कोपरगंज रेलवे पटरी के पास ले गए और मार-मार कर अधमरा कर दिया। जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली चलाई। गनीमत रही कि गोली आयुष के कान के पास से निकल गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।