Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Panchayat Chunav 2021: कन्नौज में भाजपा ने जारी की जिला पंचायत सदस्यों की लिस्ट, ये नाम शामिल

    By Shaswat GuptaEdited By:
    Updated: Fri, 02 Apr 2021 04:45 PM (IST)

    UP Panchayat Chunav 2021 कन्नौज सदर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे की पत्नी विद्यावती दोहरे को वार्ड 2 कन्नौज द्वितीय क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है तो वार्ड 27 उमर्दा पंचम क्षेत्र से पूर्व राज्यमंत्री अजय भारती की बेटी शिल्पी भारती को टिकट दिया गया है।

    Hero Image
    सूची जारी होते ही भाजपा का चुनावी अभियान तेज हो गया है।

    कन्नौज, जेएनएन। UP Panchayat Chunav 2021 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने जिले के सभी 28 वार्डों से जिला पंचायत सदस्य के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें पूर्व विधायक की पत्नी, पूर्व मंत्री की बेटी तथा फिल्म अभिनेत्री समेत कई दिग्गजों को टिकट मिला है। सूची जारी होते ही भाजपा का चुनावी अभियान तेज हो गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने सभी वार्डों से अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए बताया कि कन्नौज सदर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे की पत्नी विद्यावती दोहरे को वार्ड 2 कन्नौज द्वितीय क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है, तो वार्ड 27 उमर्दा पंचम क्षेत्र से पूर्व राज्यमंत्री अजय भारती की बेटी शिल्पी भारती को टिकट दिया गया है। इसी तरह फिल्म अभिनेता दारा सिंह कुशवाहा की पत्नी अभिनेत्री श्लेंति पायल को वार्ड 9 तालग्राम प्रथम क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसी तरह भाजपा के लोकसभा चुनाव संयोजक वीरसिंह भदौरिया को वार्ड 21 हसेरन प्रथम से भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके अलावा भाजपा ने केवल एक मुस्लिम महिला प्रत्याशी रूबी बेगम को वार्ड 7 गुगरापुर प्रथम से मैदान में उतारा है। वह भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सदरुल हसन की पत्नी हैं। 

    नहीं मिलेगा कमल का फूल चुनाव चिह्न: जिलाध्यक्ष ने साफ किया कि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियाें को पार्टी का चुनाव चिह्न कमल का फूल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव चिन्ह पर ही लड़ना होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अधिकृत प्रत्याशी की मदद करेंगे। 

    ये हैं भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी: 

    वार्ड  वार्ड का नाम उम्मीदवार

    01 कन्नौज प्रथम लाल सिंह दोहरे

    02 कन्नौज द्वितीय विद्यावती दोहरे

    03 कन्नौज तृतीय अनिल कुमार खटिक

    04  कन्नौज चतुर्थ कांति देवी

    05 जलालाबाद प्रथम राजेश दिवाकर

    06 जलालाबाद द्वितीय काजल कनौजिया

    07 गुगरापुर प्रथम रूबी बेगम

    08 गुगरापुर-तालग्राम राजीव ठाकुर

    09 तालग्राम प्रथम श्लेंति पायल

    10 तालग्राम द्वितीय  आरती राजपूत

    11 तालग्राम तृतीय निशा पटेल

    12 तालग्राम-छिबरामऊ रजनीश राजपूत

    13 छिबरामऊ उत्तर-पूर्वी अरवेश पाल

    14 छिबरामऊ पश्चिमी सरिता शाक्य

    15 छिबरामऊ मध्य इंजी.अमित दुबे

    16 छिबरामऊ दक्षिण-पश्चिम रेखा त्रिपाठी

    17 सौरिख प्रथम पंकज राजपूत

    18 सौरिख द्वितीय भूपेंद्र शाक्य

    19 सौरिख तृतीय रीता शाक्य

    20 सौरिख-हसेरन शैलेंद्र प्रताप सिंह

    21 हसेरन प्रथम वीरसिंह भदौरिया

    22 हसेरन द्वितीय नेहा त्रिपाठी

    23 उमर्दा प्रथम अवधेश बाथम

    24 उमर्दा द्वितीय प्रेमा देवी

    25 उमर्दा तृतीय महेशचंद्र वर्मा

    26 उमर्दा चतुर्थ यदुराज सिंह राजा भैया

    27 उमर्दा पंचम शिल्पी भारती

    28 उमर्दा षष्ठम् राजन अवस्थी