विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने शायर मुनव्वर राणा की बेटी को चुनाव मैदान में उतारा, उन्नाव की पुरवा सीट से बनाया प्रत्याशी

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Mon, 31 Jan 2022 02:42 PM (IST)

कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है जिसमें मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुसा इमरान राणा का भी ...और पढ़ें

कांग्रेस ने मुनव्वर राणा की बेटी को पुरवा से टिकट दी।
कांग्रेस ने मुनव्वर राणा की बेटी को पुरवा से टिकट दी।

उन्नाव, जागरण संवाददाता। लंबे इंतजार के बाद आखिर कांग्रेस ने जाने माने शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुसा इमरान राणा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशियों की जारी सूची में उरुसा को पुरवा विधानसभा सीट से टिकट दिया है। हालांकि वह सदर सीट से टिकट मांग रही थीं लेकिन कांग्रेस ने माखी की आशा सिंह को टिकट दे दिया था। इसपर बगावती तेवर अख्तियार करते हुए उरुसा ने सदर सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया था। इससे चुनाव की सियासत गर्मा गई थी और कांग्रेस के नेताओं में खलबली मच गई थी।

सोमवार को जारी कांग्रेस की सूची में उरुसा को पुरवा विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया। हालांकि अभी उरुसा की ओर से कांग्रेस की सूची को लेकर कोई बयान नहीं आया है। अब वह पुरवा सीट से कांग्रेस की टिकट पर नामांकन दाखिल करेंगी या नहीं, इसपर अभी असमंजस बना हुआ है। क्योंकि वह सदर सीट से पहले ही पर्चा दाखिल कर चुकी हैं। इस बात को लेकर कांग्रेसियों में भी ऊहापोह की स्थिति बन गई है और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उरुसा पर लखनऊ के गौतम पल्ली थाना में एक मुकदमा दर्ज है और उन्हें आभूषण का भी खास शौक है। सदर सीट से दाखिल नामांकन में दिए शपथ पत्र में उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति और अपराधिक मुकदमों का ब्योरा दिया है। इसमें उन्होंने पचास लाख के आभूषण रखने की जानकारी दी है। वहीं उनके पास तीन लाख रुपये की कार है और तीस हजार रुपये नकद व बैंक खाते एक लाख बीस हजार रुपये जमा हैं। इंटरमीडिएट तक पढ़ीं उरुसा पर लखनऊ में महामारी अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज है।