विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Election 2022: कौन हैं आशुतोष, जिनपर भाजपा ने जताया भरोसा और उप्र विधानसभा अध्यक्ष की सीट पर दिया टिकट

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Wed, 02 Feb 2022 04:18 PM (IST)

यूपी विधानसभा चुनाव में उन्नाव की भगवंतनगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को लेकर चल रही लंबी जद्​दोजहद अब खत्म ...और पढ़ें

भगवंतनगर सीट से आशुतोष को उतारा ।
भगवंतनगर सीट से आशुतोष को उतारा ।

उन्नाव, जागरण संवाददाता। उन्नाव की राजनीति में भगवंतनगर विधानसभा सीट बेहद खास बनी हुई है और भाजपा प्रत्याशी को लेकर काफी जद्​दोजहद बनी हुई थी लेकिन भाजपा ने अशुतोष शुक्ल को प्रत्याशी बनाकर सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। इस सीट पर उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने जीत दर्ज की थी और उनके दोबारा मैदान में आने की संभावना भी जताई जा रही थी। भाजपा ने भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से आशुतोष शुक्ल पर भरोसा जताया है। हालांकि वह खुद और उनकी पत्नी भी इससे पहले विधानसभा चुनाव में किस्मत अजमा चुके हैं और यह अलग बात है कि उन्हें पराजय का समाना करना पड़ा था।

आशुतोष के पिता थे साहित्यकार : भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र जिले सबसे महत्वपूर्ण सीट मानी जाती है। क्योंकि यहां के विधायक हृदय नारायण दीक्षित उप्र विधानसभा अध्यक्ष हैं। वह इस सीट से 2017 में चुनाव जीते थे। उसके बाद उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। इस वजह से यह सीट और भी महत्वपूर्ण हो गई। अब यहां से भाजपा ने आशुतोष शुक्ल को प्रत्याशी बनाया है। आशुतोष के पिता डा. सूर्यनारायण शुक्ल कांथा इंटर कालेज के प्राचार्य थे और साहित्यकार थे। उनकी 13 पुस्तके प्रकाशित हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने डा. सूर्य नाराध को तीनबार पुरस्कार दिया था।

पेशे से ठेकेदार और पहले भी लड़ चुके चुनाव : आशुतोष पेशे से ठेकेदार हैं और लोकनिर्माण विभाग आदि से बड़े निर्माण कार्यों का ठेका लेते हैं। उनकी गिनती शहर के बड़े ठेकेदारों में होती है। आशुतोष ने पहला चुनाव 2007 में बसपा की टिकट पर हड़हा विधानसभा क्षेत्र से लड़ा था, जिसमें वह हार गए थे। इसके बाद हड़हा विधानसभा को समाप्त कर नई विधानसभा भगवंतनगर बन गई थी। बसपा छोड़कर वह भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने 2012 में उनकी पत्नी पूनम शुक्ल को भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था, उस समय वह भी हार गई थीं। अब भाजपा ने आशुतोष शुक्ल को चुनाव मैदान में उतारा है। आशुतोष काफी समय से भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच सक्रिय हैं।