Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा को झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

    Updated: Wed, 23 Oct 2024 11:40 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2024 से पहले पूर्व विधायक अजय कपूर को बड़ा झटका लगा है। उनके करीबी युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी बल्ली और बहन फाउंडेशन की पदाधिकारियों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस घर वापसी में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे आलोक मिश्र शहर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी और पूर्व पार्षद संजीव मिश्र की अहम भूमिका रही।

    Hero Image
    लखनऊ में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पदाधिकारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ( मध्य में )। संगठन

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कुछ दिन पहले ही अपने तमाम समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक अजय कपूर को बड़ा झटका लगा है। उनके बेहद करीबी रहे युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी बल्ली व बहन फाउंडेशन की पदाधिकारियों ने उनका साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे आलोक मिश्र, शहर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी व पूर्व पार्षद संजीव मिश्र ने ये घर वापसी कराई। भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वालों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। बीते मार्च में ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक अजय कपूर के साथ हजारों की संख्या में समर्थक भी गए थे।

    लखनऊ में दिलाई गई पार्टी की सदस्यता

    अजय के बेहद करीबी माने जाने वाले युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दीपक बल्ली पर शहर कांग्रेस कमेटी ने डोरे डाले। उनसे बात बनने पर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सभी ने कहा, देश के लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए नफरत के बाजार को खत्म कर मोहब्बत की दुकान जगह-जगह खोलने के लिए राहुल गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

    प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस पार्टी की तिरंगा पट्टिका पहनाकर संकल्प दिलाया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में दक्षिण की गोविंद नगर व किदवई नगर समेत कानपुर की सभी सीटें कांग्रेस जीतेगी।

    बल्ली के साथ ही महिला कांग्रेस दक्षिण की पूर्व अध्यक्ष पूजा भारद्वाज, बहन फाउंडेशन की संयोजक रहीं सीता अग्निहोत्री, अविनाश ठाकुर, आनंद शर्मा, विनय मिश्रा, नफीस उल्ला सिद्दीकी, अभिषेक मिश्रा, आशीष मिश्रा, राजेश पांडेय, राधेश्याम तिवारी, विनय बाजपेई, राकेश गुप्ता, सुरेंद्र तिवारी, राजकुमार तिवारी, शशि सिंह, प्रियंका शर्मा अहमदी बेगम, मनोज तिवारी समेत 150 लोगों ने सदस्यता ली।

    पूर्व विधायक से इस बाबत बातचीत करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका। वहीं, बल्ली ने कहा कि उनका परिवार कांग्रेसी है। अब मरते दम तक कभी कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे।

    बता दें कानपुर सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। जिसमें 13 नवंबर को मतदान व 23 नवंबर को मतगणना होनी है। भाजपा की ओर से कई दावेदारों के नाम पर चर्चा हो रही है। जिसमें अजय कपूर का नाम भी शामिल है। वहीं समाजवादी पार्टी ने पहले ही अपने प्रत्याशी के रूप में नसीम सोलंकी का नाम फाइनल कर दिया है।

    इसे भी पढ़ें: UP ByPolls 2024: मायावती ने सीसामऊ सीट पर बदला प्रत्याशी, ब्राह्मण चेहरे पर लगाया दांव

    इसे भी पढ़ें: UP ByPolls 2024: फूलपुर सीट पर गरमाई सियासत, पूर्व सांसद के बेटे समेत 35 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन पत्र