कानपुर देहात में रोड शो में बोलीं स्मृति इरानी, केजरीवाल अलगाव वाले बयान पर क्यों नहीं देते सफाई
UP Assembly Election 2022 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार आखिरी दौर में है। सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार का कोई मौका गंवाना नहीं चाती है। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कानपुर देहात में रोड शो कर भाजपा के पक्ष में वोट मांगे।

कानपुर देहात, जागरण संवाददाता। कानपुर देहात, जागरण टीम। जिले के अकबरपुर व पुखरायां में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने रोड शो किया। इस दौरान जनता का अभिवादन किया तो जगह जगह उनका स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि कुमार विश्वास का कहना है कि सत्ता के चक्कर में केजरीवाल पंजाब में अलगाववाद तक की बात करते थे। ऐसे में अब उनको इस बारे में सफाई देनी चाहिए लेकिन वह चुप्पी साधे हैं। एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसा नहीं बोलना चाहिए।
सबसे पहले वह अकबरपुर चौराहे से वाहन पर सवार हुईं और भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा शुक्ला के समर्थन में रोड शो किया। यहां से एसबीआई रोड पर चलीं तो जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोककर उनका स्वागत किया। शाल व माला भेंट की, इसके बाद वह सदर बाजार के रास्ते चलीं यहां से अयोध्यापुरी मैदान की ओर चली गईं। यहां भी उनका लोगों ने स्वागत किया। वह हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन करतीं रहीं। उन्होंने कहा कि सपा विकास की बात नहीं करती है, विकास भाजपा ही कर सकती है। केजरीवाल को भी उन्होंने आड़े हाथ लिया और अलगाववाद के बयान पर सफाई मांगी। यहां से निकलकर वह भोगनीपुर क्षेत्र के पुखरायां में पहुंची। यहां पर भाजपा प्रत्याशी राकेश सचान के समर्थन में पुखरायां सघन क्षेत्र, सुआ बाबा मंदिर, टैंपो स्टैण्ड, मौहरदेवी मंदिर, स्टेशन रोड तिराहा, पुलिस चौकी,मंडी मोड़, बस स्टाप, बिजलीघर, मीरपुर,अहरौली शेख क्षेत्र में बाईपास जोड़ तक रोड शो किया। इस दौरान रथ पर खड़ी केन्द्रीय मंत्रीने रास्ते व आसपास के घरों में खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। घरों की छत पर खड़े पुरुष, महिलाओं व बच्चों को भी नमस्कार किया। रथ पर सवार केन्द्रीय मंत्री पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रोड शो के दौरान रथ पर केन्द्रीय मंत्री के साथ विधायक विनोद कटियार, जिलाध्यक्ष अविनाश ङ्क्षसह, डा. सतीश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, मंडल अध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी, गोपाल अग्निहोत्री, विमल सचानलालू, बल्लन सचान, राजू तिवारी, ब्लाक प्रमुख स्वतंत्र पासवान, डिपंल सचान, संदीप कटियार रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।