विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur IIT में आज से होगा उद्घोष का आगाज, तीन दिवसीय खेल उत्सव की तैयारियां हुई पूरी

By Jagran NewsEdited By: Nitesh Mishra
Published: Fri, 14 Oct 2022 09:54 AM (IST)

कानपुर आइआइटी में आज से ‘उद्घोष’ का आगाज होगा। तीन दिवसीय उत्सव में देश के तमाम संस्थानों के खिलाड़ी शामिल ...और पढ़ें

कानपुर आइआइटी में तीन दिवसीय खेल का होगा आयोजन।
कानपुर आइआइटी में तीन दिवसीय खेल का होगा आयोजन।

कानपुर, जागरण संवाददाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) के बहुप्रतीक्षित खेल उत्सव ‘उद्घोष’ का आगाज शुक्रवार से होगा। दैनिक जागरण के सहयोग से आयोजित हो रहे तीन दिवसीय उत्सव में देश के तमाम संस्थानों के खिलाड़ी शामिल होकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। यही नहीं शाम से रात तक विभिन्न साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि 14 से 16 अक्टूबर तक कुल 16 खेल आयोजन होंगे। पुरुषों के लिए क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, वालीबाल, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, शतरंज, फिजबी, फुटबाल, हाकी, कबड्डी, लान टेनिस, बाडीबिल्डिंग, पावर लिफ्टिंग, स्क्वैश शामिल हैं।

इसी तरह महिलाओं के लिए बास्केटबाल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज आदि 10 खेल आयोजन होंगे। पहले दिन शाम को उत्सव का शुभारंभ होगा, हालांकि इससे पहले सुबह से ही लीग मुकाबले शुरू हो जाएंगे। रात में निशांत सूरी, राहुल दुआ आदि कलाकारों की ओर से स्टैंडअप कामेडी शो होगा और एमटीवी हसल के कलाकार रैप की प्रस्तुति देंगे।

इसके बाद माइंड रीडिंग एक्ट होगा। दूसरे दिन उड़ान नाम से दिव्यांग बच्चों के खेल आयोजन होंगे। साथ ही फ्रीस्टाइल फुटबाल व जुम्बा, साइकिल स्टंट व मोटरबाइक स्टंट कार्यक्रम और प्रमुख यूट्यूबर से वार्ता होगी।

तीसरे दिन रेड बुल स्पोर्ट्स पर्सन कार्यक्रम में स्मृति मंधाना, मनप्रीत सिंह, रियान पराग, अश्विनी पोनप्पा से बातचीत होगी। यतिंदर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समापन समारोह में प्रसिद्ध खिलाड़ी भी मौजूद होंगे और बालीवुड नाइट में प्रतिष्ठित गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।