Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार त्योहारी सीजन में खूब बिके वाहन, कानपुर में पिछले वर्ष से बढ़ी संख्या

    कानपुर शहर में नवरात्र से धनतेरस तक शोरूम में वाहनों की जबरदस्त बिक्री हुई है। त्योहारी सीजन में 14989 लोगों ने वाहनों की खरीद की जबकि वर्ष 2019 में 11921 वाहन बिके थे। इस वर्ष 3068 वाहनों का इजाफा दर्ज किया गया है।

    By Abhishek AgnihotriEdited By: Updated: Sun, 07 Nov 2021 11:47 AM (IST)
    Hero Image
    कानपुर में त्योहारी सीजन में जबरदस्त वाहनों की बिक्री।

    कानपुर, जागरण संवाददाता। कोरोना संक्रमण कम होने से जहां खुलकर दीपावली मनाई गई वहीं वाहनों की बिक्री में भी काफी इजाफा हुआ है। नवरात्र से लेकर धनतेरस तक बड़ी संख्या में वाहन खरीदे गए। नवरात्र से धनतेरस तक 14,989 वाहनों की बिक्री हुई। पिछले वर्ष कोरोना काल में नवरात्र से दीपावली तक 11,921 वाहन खरीदे गए थे। आरटीओ के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 3068 वाहनों की अधिक बिक्री हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले वर्ष नवरात्र से दीपावली तक बाजार ठंडी रही थी। यही स्थिति अन्य त्योहारों पर भी रही। इसका असर अन्य चीजों के साथ वाहनों की खरीददारी पर भी पड़ा। कोरोना संक्रमण व लाकडाउन के असर से पिछले वर्ष त्योहार सादगी से मनाएं गए। खरीददारी भी बहुत अधिक नहीं हुई। इस वर्ष नवरात्र से पहले कोरोना कफ्र्यू समाप्त हो गया। कोरोना संक्रमण भी न के बराबर रह गया। इसका असर नवरात्र व धनतेरस पर दिखाई दिया। बाजार गुलजार हो गए और लोगों ने कोरोना संक्रमण से पहले की भांति ही त्योहार मनाया। वाहनों के बाजारों में भी रौनक लौट आई। यही वजह रही कि पिछले वर्ष की तुलना इस वर्ष वाहनों की काफी बिक्री हुई।

    त्योहार पर इस तरह बढ़ी वाहनों की बिक्री

    वर्ष वाहनों की संख्या

    2021-          14989

    2020-         11921

    2019-         14127

    2018-          15099

    -कोरोना संक्रमण कम होने का असर वाहनों की बिक्री पर पड़ा है। संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में पिछले वर्ष के तुलना में नवरात्र से धनतेरस तक अधिक संख्या में वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन आए हैं। -राजेश सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन