विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Noida के बाद कानपुर में भी वेतन बढ़ाने को लेकर हंगामा, इंडियन आयल प्लांट में चालकों ने खड़े कर दिए ट्रक

Published: Mon, 13 Apr 2026 09:36 PM (IST)

कानपुर में इंडियन ऑयल प्लांट पर चालकों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वे 12,000 रुपये ...और पढ़ें

प्रदर्शन करते कानपुर में ट्रक ड्राइवर। वीडियो ग्रैब

प्रदर्शन करते कानपुर में ट्रक ड्राइवर। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. कानपुर में इंडियन ऑयल चालकों ने वेतन वृद्धि की मांग की।

  2. 12,000 रुपये से 21,000 रुपये मासिक वेतन की मांग।

  3. एलपीजी आपूर्ति बाधित हुई, अधिकारियों के आश्वासन पर काम शुरू।

जागरण संवाददाता, कानपुर। नोएडा के बाद अब कानपुर में भी वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ। इंडियन ऑयल प्लांट पर चालकों ने अपने ट्रक खड़े कर दिए, जिससे सप्लाई प्रभावित हो गई। बढ़ते विरोध के बीच प्रशासन और कंपनी पर दबाव बढ़ गया।

पनकी भाऊसिंह स्थित इंडियन आयल के बाटलिंग प्लांट में एलपीजी सिलिंडर का ट्रक चलाने वाले चालकों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। करीब 300 चालकों ने न्यूनतम वेतन दिए जाने की मांग को लेकर करीब आठ घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान दोपहर दो बजे तक भरे सिलिंडरों के ट्रक नहीं निकले। बवाल की सूचना पर इंडियान आयल और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। चालकों को न्यूनतम वेतन दिलाने का आश्वासन दिया जिसके बाद सभी शांत हुए।

पनकी भाऊसिंह स्थित इंडियन आयल के बाटलिंग प्लांट में सोमवार सुबह से ही सिलिंडर का ट्रक चलाने वाले वाले धर्मेंद्र मिश्रा, बबलू तिवारी, राजू तोमर, मुकेश तोमर, दिलीप अवस्थी और पंकज सिंह सहित करीब 300 ट्रक चालकों ने हंगामा शुरू कर दिया। ट्रक चालकों ने बताया कि उन्हें महज 12 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जा रहा है। ऐसी महंगाई में इतने कम पैसों में परिवार पालना मुश्किल हो रहा है।

ऊपर से न तो उन्हें मेडिकल या बीमा संबंधी कोई सुविधा भी नहीं मिलती है। इतना ही नहीं उनका एक माह का वेतन भी हमेशा रोककर दिया जाता है। हंगामे के चलते दोपहर दो बजे तक भरे सिलिंडरों के ट्रक प्लांट से न निकलने पर इंडियन आयल के जीएम के साथ ही सेंट्रल लेबर कमिश्नर मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्हें न्यूनतम वेतन दिलाने का आश्वासन दिया।

पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सेंट्रल लेबर कमिश्नर और इंडियन आयल के जीएम ने चालकों को न्यूनतम वेतन दिलाने का आश्वासन दिया है। सप्लाई दोबारा से शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- Kanpur Kidney Racket: फर्जी डॉक्टर, असली सरगना! सिम गंगा में फेंका, फिर भी नहीं बचा

यह भी पढ़ें- Kanpur के Delivery Boy के खाते से Rs 130 करोड़ का खेल! 19 कंपनियों से जुड़े तार, कानपुर पुलिस भी हैरान

यह भी पढ़ें- Kanpur में Dubai वाले 'गेमिंग सिंडिकेट' का भंडाफोड़: 76 बैंक खातों से करोड़ों का खेल, 8 गिरफ्तार