विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur में Dubai वाले 'गेमिंग सिंडिकेट' का भंडाफोड़: 76 बैंक खातों से करोड़ों का खेल, 8 गिरफ्तार

Published: Mon, 13 Apr 2026 05:01 PM (IST)

कानपुर पुलिस और साइबर टीम ने प्रतिबंधित गेमिंग ऐप के जरिए साइबर ठगी करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर पुलिस ने आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया।

  2. प्रतिबंधित गेमिंग ऐप से करोड़ों की ठगी का रैकेट।

  3. दुबई से संचालित, 'ब्रांच24' फर्जी बैंक का उपयोग।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी करके गेमिंग एप चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह दुबई से संचालित हो रहा। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 76 बैंक खातों का पता लगाया है जिनका उपयोग ठगी की रकम को खपाने के लिए किया जा रहा था। 

बर्रा थाने की पुलिस और साइबर टीम ने प्रतिबंधित गेमिंग एप के जरिए लोगों को आइडी बांटकर गेम खिलाने वाले गिरोह के आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इस गिरोह ने आनलाइन गेम की रकम जमा करने व ट्रांसफर करने के लिए ब्रांच24 नाम से एक बैंक भी बना रखी है, इस बैंक के माध्यम से साइबर ठगी की रकम मंगवाकर गेम जीतने वालों को भेजी जाती है।

आरोपितों के पास से 26 मोबाइल बरामद हैं। हर मोबाइल में दो बैंकों की डिटेल होती है। इन सब मे लगभग 52 लाख से ज्यादा हैं। वहीं अब तक कि जांच में इस गिरोह के 76 खाते ट्रेस हुए जिसमें एक करोड़ से ज्यादा होने की संभावना है। इस गिरोह का मास्टर दुबई का बताया गया, जबकि भारत मे नोएडा और मुंबई और लखनऊ में मोहित बताया गया।

आरोपितों में गुजैनी एफ ब्लाक निवासी सत्यम तिवारी, बर्रा पांच निवासी अनमोल विश्वकर्मा, साकेत नगर के नितिन गुप्ता अभिषेक वर्मा, नेहरू नगर के हितेश निगम, केंट बनिया बाजार निवासी स्नेहिल बजाज, आवास विकास हंसपुरम निवासी सुल्तान अहमद और नौशाद हैं। जिन्हें पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश करने ले गई।