Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में डबल मर्डर से सनसनी, अवैध संबंध के शक में पत्नी और सास की नृशंस हत्या; 7 साल पहले की थी लव मैरिज

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Mon, 02 Dec 2024 09:21 AM (IST)

    Kanpur Murder Case कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास की बेरहमी से हत्या कर दी। अवैध संबंध के शक के चलते उसने यह जघन्य अपराध किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    Hero Image
    कानपुर में डबल मर्डर से सनसनी, अवैध संबंध के शक में पत्नी और सास की नृशंस हत्या

    जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी में अवैध संबंध के शक में पति ने रविवार देर रात पत्नी और सास की धारदार हथियार से हत्या कर दी। शोर सुनकर पड़ोसियों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपित पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोहरे हत्याकांड की सूचना से मुहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस के साथ ही एडीसीपी पूर्वी, एसीपी चकेरी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।

    अवैध संबंध का शक

    चकेरी के फ्रेंड्स कालोनी निवासी जोसेफ पीटर उर्फ बादल एक निजी संस्थान की कैंटीन में काम करता था। फ्रेंड्स कालोनी निवासी 62 वर्षीय पुष्पा की 39 वर्षीय बेटी कामिनी से 2017 में उसकी शादी हुई थी। कामिनी अपने मायके में ही पति के साथ रहती थी। वह अक्सर किसी से मोबाइल पर बात करती थी जिसकी वजह से जोसेफ कामिनी पर किसी से अवैध संबंध होने का शक करता था।

    रविवार रात करीब नौ बजे जोसेफ ने कामिनी को कहीं ले जाने के लिए ई-रिक्शा बुलवाया था। कामिनी और उसकी मां पुष्पा ने विरोध करते हुए जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद जोसेफ ने मकान का गेट अंदर से बंद किया और दोनों से विवाद करने लगा।

    धारदार हथियार से किया मर्डर

    विवाद के दौरान जोसेफ ने धारदार हथियार से कामिनी पर हमला कर दिया। इस पर मां पुष्पा ने कामिनी को बचाने का प्रयास किया तो जोसेफ ने पुष्पा पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ई-रिक्शा चालक ने शोर और चीखने की आवाजें सुनी तो पड़ोसी संजीव गुप्ता को बताया।

    इसके बाद संजीव गुप्ता ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। एडीसीपी पूर्वी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

    सात साल पहले किया था प्रेम विवाह, हत्या के बाद एकटक निहारता रहा शव

    पुलिस जब जोसेफ के मकान के अंदर पहुंची तो वहां का मंजर भयावह था। किचन में बर्तन और दूसरा सामान टूटा हुआ पड़ा था। यहां का दृश्य यह समझने के लिए काफी है कि सबसे पहले विवाद यहीं से शुरू हुआ। पत्नी और सास ने खुद का बचाने के लिए खूब जद्दोजहद की लेकिन खुद को बचा नहीं सकीं।

    पत्नी और सास को कुल्हाड़ी से काटने के बाद जोसेफ शांत हो गया। दोनों का शव एक कमरे में लाया और जमीन पर लिटा दिया। कमरे की फर्श पर खून ही खून था। वह खुद शव के पास पड़े बेड पर उपर बैठ गया और दोनों के शव को एक टक निहारता रहा।

    पत्नी और सास की हत्या के दौरान उसके हाथ में भी चोटें आई हैं। बुलंदशहर को रहने वाले जोसेफ ने अपनी मौसेरी बहन से वर्ष 2017 में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद जोसेफ फ्रेंड्स कालोनी स्थित ससुराल में घर जमाई बनकर रहने लगा। 

    इसे भी पढ़ें: शादी में डांस और विवाद!...बरातियों में गोली चली, एक की मौत; पढ़ें खूनी संघर्ष की पूरी कहानी

    इसे भी पढ़ें: यूपी को लग सकता है बड़ा झटका! दूसरों राज्यों में शिफ्ट होने की तैयारी में पान मसाला कंपनियां, बड़ी वजह आई सामने