विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुढ़वा मंगल पर्व पर कानपुर में ट्रैफिक डायवर्जन, सोमवार रात से पनकी क्षेत्र में बदला रहेगा मार्ग, इन रूट से नहीं जा सकेंगे वाहन

Published: Sun, 20 Sep 2026 08:28 PM (IST)

कानपुर में बुढ़वा मंगल पर्व के मद्देनजर पनकी क्षेत्र में दो दिन के लिए यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। ...और पढ़ें

पनकी क्षेत्र में डायवर्जन रहेगा।

पनकी क्षेत्र में डायवर्जन रहेगा।

HighLights

  1. बुढ़वा मंगल पर्व हेतु पनकी क्षेत्र में दो दिवसीय यातायात डायवर्जन

  2. सोमवार रात 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक मार्ग परिवर्तित रहेगा

  3. श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था

जागरण संवाददाता, कानपुर। बुढ़वा मंगल पर्व के दृष्टिगत पनकी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ व यातायात व्यवस्था बनाए रखने को ट्रैफिक पुलिस ने दो दिन के लिए डायवर्जन लागू कर दिया है। यह डायवर्जन सोमवार रात 11 बजे से लागू होगा, जो अगले दिन कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि यातायात डायवर्जन के साथ ही पुलिस ने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी की है।

ये है डायवर्जन

  • कल्याणपुर की ओर से आने वाले वाहन आवास विकास नहर पनकी से आगे शताब्दी द्वार एवं पनकी मंदिर की ओर नहीं जाएंगे। इन वाहनों को आवास विकास नहर पनकी से अर्मापुर नहर तिराहा अथवा एमआइजी तिराहा होते हुए निकाला जाएगा।
  • इसी तरह पनकी रोड चौकी से आने वाले वाहनों को पनकी नहर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। डबल पुलिया विजय नगर होते हुए जा सकेंगे।
  • भाटिया तिराहा से आने वाले वाहन पनकी मंदिर की ओर नहीं जाएंगे। इन वाहनों को अर्मापुर नगर होते हुए निकाला जाएगा। नारायना कालेज चौराहे से आने वाले वाहन शताब्दी द्वार तिराहा की ओर न जाकर गंगागंज क्रासिंग होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
  • पनकी पडाव गंगागंज क्रासिंग से आने वाले वाहन पनकी मंदिर की ओर नहीं जाने दिए जाएंगे। इधर जाने वाले वाहन भाटिया पुल, एमआइजी तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • ऐसे ही भौंती बाईपास चौराहा से विजय नगर चौराहा की ओर एवं विजय नगर चौराहा से भौंती बाईपास चौराहा की ओर कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। भौंती बाईपास से एलएमएल चौराहा होते हुए दादा नगर, विजय नगर चौराहा मार्ग से वाहन निकलेंगे।

अन्य जिलों से आने वाले वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग

  • कानपुर देहात से सचेंडी भौंती बाईपास चौराहा होते हुए पनकी मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु भौंती चौराहा से आगे पनकी पड़ाव गंगागंज क्रासिंग से बायें मंदिर तक पहुंचेंगे। वाहनों के लिए पार्किंग स्थल स्टेशन रोड तिराहा से पूर्व गंगागंज मार्ग के दोनों ओर एवं इस मार्ग से अन्य विभिन्न लिंक मार्गों पर रहेगी।
  • हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव व अन्य जिलों की ओर से आने वाले श्रद्धालु जो घंटाघर चौराहा, रामादेवी चौराहा, नौबस्ता चौराहा, विजयनगर चौराहा होते हुए पनकी मंदिर की ओर आएंगे, उनके वाहन भाटिया तिराहा से दाहिने मंदिर तक एवं स्टेशन रोड होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचेंगे। जो श्रद्धालु भाटिया तिराहे से मंदिर की ओर जाएंगे, वह अपना वाहन एमआइजी तिराहा के अंदर और पनकी थाना मार्ग के दोनों तरफ पार्क करेंगे।
  • कन्नौज, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद की ओर से कल्याणपुर होते हुए जो श्रद्धालु पनकी मंदिर जाएंगे, उनके वाहन कल्याणपुर से आवास विकास नहर पनकी होते हुए एमआइजी रोड एवं सब्जी मंडी तिराहा पर स्थित रामलीला मैदान में अपने वाहन खड़े कर पनकी मंदिर की ओर जा सकेंगे।
  • कानपुर देहात शिवली रसूलाबाद मार्ग से जवाहरपुरम शताब्दी नगर रतनपुर होते हुए मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु वाहनों को नारायना कालेज चौराहे से आगे शताब्दी नगर रोड तिराहे तक सड़क के दोनों ओर खड़े कर सकेंगे।

 

ये हैं पार्किंग स्थल

  • मंदिर के पश्चिम द्वार पर (वीआइपी/ आवश्यक सेवा वाले वाहन)।
  • कछुआ तालाब रोड (पुलिस/प्रशासन पार्किंग)।
  • शताब्दी रोड तिराहा से रतनपुर रोड़ पर सड़क के दोनों ओर।
  • सब्जी मंडी रोड।
  • रामलीला मैदान।
  • पनकी थाना मार्ग सड़क के दोनों ओर।
  • कमल मेमोरियल स्कूल वाली गली।
  • स्टेशन रोड तिराहा से गंगागंज क्रासिंग मार्ग।
  • गेट नंबर चार के सामने।
  • एटीएम चौराहा के आसपास।

 

यह भी पढ़ें- दो महीने बाद होनी थी प्रेमी की शादी, बिछड़ने के डर से कानपुर में दोनों ने एक साथ फंदा लगा दे दी जान

यह भी पढ़ें- UP BJP: भाजपा ने बदले संगठन के ‘सारथी’, कानपुर में 3 जिला प्रभारी; पिछड़ों के साथ ब्राह्मण-ठाकुर चेहरों को भी जिम्मेदारी